ब्यूरो चीफ,
रांची: झारखंड में चुनावी बिगुल फूंके जाने के बाद से प्रशासन भी मुस्तैद हो गयी है. आदर्श आचार संहिता के लागू होने और निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिक से अधिक मतदाता जागरुकता शिविर कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित करने की दिशा में भी पहल शुरू हो गयी है. सिमडेगा, रामगढ़ और अन्य जिलों में छठ महापर्व के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सेल्फी प्वाइंट मोय होंकों सिमडेगा और स्वीक कार्यक्रम आयोजित कर विधानसभा चुनाव की जानकारियां छठ व्रतियों को दी गयी.

इस शिविर के जरिये लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह भी किया गया. रामगढ़ में जिला निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से मोबाइल वैन के जरिये लोगों को जागरुक भी किया गया. वहीं जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने परिवार के साथ अर्घ्य देने खुद घाट पहुंचे. दुमका में छठ घाट पर जहां कल्याण मंत्री लुईस मरांडी भी छठ घाट पहुंच कर व्रतियों का आर्शीवाद लिया.

