बिहार: चुनाव आयोग ने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 65 साल से अधिक की उम्र के मतदाताओं पोस्टल बैलट सुविधा नहीं दी जा सकेगी. चुनाव आयोग की तरफ से ये फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्दनेजर लिया गया है. साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों को भी पोस्टल बैलट के इस्तेमाल की सुविधा न मिलने की बात कही गई है. इससे पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य में 65 साल से अधिक के लोग पोस्टल बैलट के जरिए ही वोट डाल सकेंगे.
चुनाव आयोग ने क्या कहा
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 65 साल से अधिक उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र बच्चों को अनिवार्य तौर पर घरों के भीतर रहना है. जब तक कोई अतिआवश्यक काम या फिर हेल्थ इमरजेंसी न हो घर से बाहर नहीं निकलना है. आयोग ने पहले 65 साल से अधिक उम्र के लोगों और कोरोना मरीजों के पोस्टल बैलट के प्रयोग का निर्णय लिया था. ऐसा इसलिए किया गया कि ये लोग अपने अधिकारों से वंचित न रहें. अब वर्तमान स्थितियों को देखते हुए आयोग ने फैसला किया है कि ये सुविधा अब नहीं मिलेगी.

