BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया पर वोटरों को किया जा रहा टारगेट, प्रोफेशनल्स संभाल रहे कमान

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in Uncategorized
सोशल मीडिया पर वोटरों को किया जा रहा टारगेट, प्रोफेशनल्स संभाल रहे कमान

सोशल मीडिया पर वोटरों को किया जा रहा टारगेट, प्रोफेशनल्स संभाल रहे कमान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: तकनीक के साथ सोशल मीडिया की पहुंच भी लोगों तक बढ़ी है. खासकर युवा वर्ग इससे ज्यादा फ्रेंडली है. युवाओं की बड़ी आबादी अपना अधिक समय सोशल मीडिया को ही दे रही है. व्हा‍ट्सएप, ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित अन्य माध्यमों से वे खुद को अपडेट कर रहे हैं. राजनीतिक दल भी इस बात को अच्छी तरह समझ चुके हैं. यही कारण है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का जमकर उपयोग हो रहा है. इस प्‍लेटफॉर्म पर दलों की ओर से अलग प्रचार-प्रसार का काम चल रहा है. इसके माध्यम से वोटरों को टारगेट किया जा रहा है. सोशल मीडिया को हैंडिल करने के लिए हर राजनीतिक दलों ने प्रोफेशनल्स रखे हुए हैं.

सोशल मीडिया के फायदे

प्रोफेशनल्स का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातें कोई भी चंद मिनटों में लोगों तक पहुंचा सकता है. आज अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. इसमें युवाओं की संख्या अधिक है. स्मार्टफोन ने इसे और आसान बना दिया है. इससे एक-दूसरे तक बात पहुंचाना भी आसान है. राजनीतिक दलों को भी अपनी बातें लोगों तक पहुंचाने के लिए यह सस्ता, सुलभ और तेज माध्यम नजर आ रहा है.

अलग प्रकोष्ठ का गठन

इसकी महत्ता को देखते हुए राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया का अलग प्रकोष्ठ तक बना रखा है. इसका प्रभारी भी नियुक्त कर रखा है. वे इसी प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार का काम देखते हैं. इस चुनाव में अधिकतर दल इसका जमकर प्रयोग कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की बदौलत जन-जन तक अपनी बातें पहुंचा रहे हैं. कई दलों ने इसकी कमान प्राइवेट एजेंसी को दे दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजसू प्रत्यासी मुन्ना सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के कई इलाकों में पद यात्रा किया

Next Post

झामुमो ने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत बरहेट व दुमका से लड़ेंगे चुनाव

Next Post
झामुमो ने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत बरहेट व दुमका से लड़ेंगे चुनाव

झामुमो ने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत बरहेट व दुमका से लड़ेंगे चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d