BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची विमेंस कॉलेज में मनाया गया मतदाता दिवस

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
रांची विमेंस कॉलेज में मनाया गया मतदाता दिवस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा के निर्देशन में रांची विमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मतदाता दिवस मनाया गया. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ गीता सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करते हैं. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुरभि श्रीवास्तव ने कहा मतदान करना हम सभी का मौलिक अधिकार है.

उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण अहम है. इसमें कोई मतदाता अपने मत के प्रयोग से अछूता नहीं रहना चाहिए. लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ है. हमें मतदान करके अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाना चाहिए. हमें मतदान करते समय जाति, धर्म, लोभ, भाषा वर्ग से प्रभावित हुए बगैर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. इस अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी उर्वशी ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया. इसमें प्रथम स्थान श्रेया झा को मिला. दूसरा स्थान काजल कुमारी और रूशाली वर्णवाल रहीं. तीसरे स्थान पर गुड़ि‍या कुमारी और पल्लवी विश्वकर्मा रहीं.

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कविता प्रतियोगिता की विजेता की घोषणा भी की गई. प्रथम स्थान पर बॉटनी ऑनर्स की रुखसार परवीन ने प्राप्त किया. यूजी सेमेस्टर वन की प्रिया कुमारी ब्याहुत और हिस्ट्री ऑनर्स की पायल कुमारी दूसरे स्था.न पर रहीं. तीसरे स्थान पर केमिस्ट्री ऑनर्स की प्रीति कुमारी, हिंदी ऑनर्स की अंशु कुमारी और साइकोलॉजी ऑनर्स की सुरुचि कुमारी आईं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब डिजिटल होगा वोटर आईडी कार्ड

Next Post

जानें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच का यह अंतर

Next Post
जानें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच का यह अंतर

जानें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच का यह अंतर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d