BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल को वोटरों ने दिये 50% अंक

by bnnbharat.com
August 18, 2019
in Uncategorized
हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल को वोटरों ने दिये 50% अंक
Share on FacebookShare on Twitter

ग्राउंड रिपोर्टिंग-1

हुंडरू और हेथू गांव

रांची: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है. अभी चुनाव की तारीखे घोषित नहीं हुई है | विधान चुनाव से पूर्व BNN भारत की टीम रांची के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रो का जायज़ा करेगी | जिसकी शुरुवात शनिवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र से की गयी | टीम के वरिष्ठ सहयोगी उपेंद्र के साथ फलक शमीम सुबह एयरपोर्ट से सटे हेथू गांव पहुंचे उस समय सुबह के 11 : 30 बज रहे थे | गांव के एक मंदिर के पास बने एक चबूतरे के पास कुछ लोग बैठे हुए थे हमारी टीम ने उन लोगो से अपना परिचय देते हुए विधायक नवीन जायसवाल के कार्यकलापों की जानकारी लेनी चाही | पहले तो लोगो ने कुछ कहने से आना कानी की लेकिन बाद में उनसे पूछे गये सवालो का जवाब देने लगे |

हमारी टीम ने लोगो से ये सवाल पूछे

1. इन पांच सालो में आपके विधायक ने क्या क्या काम किया है ?
2. विधायक के कामो से कितना संतुष्ट है ?
3. चुनाव से पूर्व किये गए वादे कितने पूरे हुए ?
4. विधायक अब प्रतियाशी के रूप में आपसे वोट अपील करने आएंगे तो उनसे आपका पहला सवाल क्या होगा ?
5. विधायक जी के कार्यो पर 10 में से कितना अंक देंगे ?

हमारे सवालों पर BNN भारत की टीम को लोगो ने जवाब देते हुए गांव के रघुनाथ साहू ने कहा कि क्षेत्र में विकास तो जरुर हुआ है लेकिन जितना विकास होना चाहिए उतना विकास नहीं हुआ है | विधायक जी ने नया कुछ नहीं किया है, पर किसी भी समस्या को तुरंत सुनते है | नीला देवी ने जवाब देते हुए कहा की विकास के बहुत सारे काम किये गये हैं | सड़के पक्की हो गयी है | जंहा पहले बरसात के दिनों में सड़क न होने के कारण कीचड़ में चल कर आना जाना पड़ता था | वंही अब पक्की सड़क बन जाने के कारण आने जाने में दिक्कतें नहीं होती | गांव के ही भोला सिंह बताते है की वो विधायक के कामो से पूरी तरह संतुष्ट है जब भी किसी तरह की समस्या गांव में हुई है तब उनका तुरंत समाधान कर दिया जाता है |

देखें वीडियो:-

वंही हमारी टीम हेथू गांव के बाद 1 बजे हुंडरू गांव पहुंची | जंहा हमारी टीम ने वंहा मौजूद लोगो से उनके विधायक नवीन जायसवाल के द्वारा किये गए कार्यो के बारे जाना |

हुंडरू गांव के लोगो ने कहा की आज भी सड़क और पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है | हमलोगो को उनसे काफी अपेक्षाएं थी पर गांव के लोगो को लाभ नहीं मिला अब तो नगर निगम बन गया है हमारी दो जनप्रतिनिधि है मगर मुख्य समस्याएं मुंहबाये खडी है |

गांव के रामावत गोप ने बताया की गांव में सबसे मुख्य समस्या सड़क की है गांव में पक्की सड़क नहीं है जिस कारण पूरे गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है |

दोनों क्षत्रो में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने और लोगों से मिली प्रतिक्रिया के बाद यही प्रतीत होता है की विधायक नवीन जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्य तो जरूर किये है लेकिन कंही न कंही जनता उनके कार्यो से असंतुष्ट भी है | जब टीम ने लोगो से विधायक जी को 10 में अंक देने को कहा तो कुल मिलाकर विधायक ही खाते में 5 अंक ही प्राप्त हुए | हालांकि अभी कुछ कह पाना जल्द बाजी ही होगा क्यूंकि जनता ही सर्वेसर्वा होती है | उनके हाथ में ही जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार होता है | अब चुनाव के समय देखना काफी अहम होगा की जनता किसके सर पर ताज पहनाती है |

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ… ग्रामीण विकास मंत्री और उपायुक्त ने किया दीप प्रज्वलित

Next Post

पटना में अब डीजल ऑटो को परमिट नहीं : सुशील मोदी

Next Post
पटना में अब डीजल ऑटो को परमिट नहीं : सुशील मोदी

पटना में अब डीजल ऑटो को परमिट नहीं : सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d