BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाताओं ने जदयू प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर भरी हुंकार

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
मतदाताओं ने जदयू प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर भरी हुंकार
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू समर्थित उम्मीदवार देवेश चन्द्र ठाकुर के समर्थन में स्नातक मतदाताओं की बैठक आयोजित हुई . कार्यक्रम के शुरूआत में प्रत्याशी देवेश चन्द्र ठाकुर ने उपस्थित समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं ठाकुर ने कहा कि स्नातक चुनाव की एक अलग प्रतिष्ठा है, जिसमें स्नातक पास मतदाता ही वोट करते हैं,मुझे गर्व है कि मैं पिछले 18 वर्षों से आपका प्रतिनिधित्व करता हूं.

आपलोगों का मेरे प्रति विश्वास और स्नेह मैं कभी नहीं भूलूंगा. देवेश ठाकुर ने कहा कि मैं 18 वर्षों से आपका प्रतिनिधि हूं. प्रतिभावान खिलाडियों, हुनरमंद कलाकारों को मैंने अपने निजि कोष से मदद पहुंचाई है और उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करवाया है,सैकङों शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा अपने निजि कोष से बनवा उनके सम्मान में अपनी भागीदारी दी है,अनेक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में बिना डोनेशन दाख़िला दिलवाकर उनके भविष्य को संवारा है.

असाध्य रोगों से ग्रसित हजारों लोगों का इलाज अपने निजी कोष से करवाया है,जिसकी चर्चा मैंने अपनी पुस्तक में की है,हजारों लोगों को नौकरी दिलवाने में मदद की है.

मुम्बई में पावन पर्व छठ करने वाले वर्तियों की सुविधा के लिए अनेक कठिनाइयों को दूर कर छठ महोत्सव मनवाता हूं.कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक मिश्रा ” शिशु ” ने कहा कि देवेश ठाकुर कभी छोटे स्तर की राजनीति या किसी को फंसाने की कोशिश नहीं किया है.अपने सरल, मिलनसार और साफ सुथरी छवि के कारण पिछले 18 वर्षों से हमलोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं ये हमलोगों के लिए गौरव की बात है

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष कुमार वीरेन्द्र सिंह ने की, मंच का संचालन रक्तदाता समूह के टीम लीडर नीरज गोयनका ने किया .शिशु ने कहा कि पूरे प्रदेश में केवल देवेश ठाकुर ही ऐसे नेता हैं जिन्होंने दो बार निर्दलीय चुनाव जीता है ये सब इनकी हम स्नातक मतदाताओं की ईमानदारी पूर्वक किए गए कामों का नतीजा है ..

बैठक को डॉ सुनील राय,डॉ प्रवीण कुमार, डॉ साजिद अली खान,प्रोफेसर नकीब अख्तर, दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,प्रोफेसर बेबी नर्मता, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू विशवास झा,प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रूपेश पांडे, डॉ अमरनाथ गुप्ता, चुनचुन सिंह ,सुरेन्द्र पटेल,अरुण गोप आदि ने संबोधित किया.मौके पर डाॅ प्रतिमा साह, सज्जन हिसारिया,डाक्टर विजय शर्राफ,कमलेश झा, नृपेंद्र झा डिम्पू, रंजीत शरराफ,अधिवक्ता रमेश झा,शिवम् मिश्रा, रामानुज कुरैश दास, मनमोहन कौशिक, रवि पाठक,रविन्द्र पाठक,मनीष कुमार बंटू, संजय कुमार सिंह,जयंत कुमार, रिंकू श्रीवास्तव, गुड्डू कुमार, रामनाथ पांडे, केदार पांडे,डॉ सूरज,संजय गुप्ता, बबलू झा, राम रंजन त्रिवेदी,सत्यम त्रिवेदी, राजीव मिश्रा,सुबोध सिंह, सुधीर कुमार, प्रकाश कुमार, घनश्याम व्यास, नरोत्तम व्यास, कैसर हुसैन राजा,मुकेश कुमार, रौशन झा, राजन चौधरी, अरविंद ठाकुर, प्रिन्स तिवारी, दीपक अग्रवाल, अमृतेश श्रीवास्तव, ललित शर्राफ, मनोरंजन त्रिवेदी, ज्ञानप्रकाश, कुनदन कुमार सिंह,सुरेश कुमार, उमेश यादव, उमाशंकर लोहिया सहित दर्ज़नों मतदाता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑनलाइन वेबनार द्वारा दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं को किया गया जागरूक

Next Post

एसएसटी ने बरामद किए 2 लाख से अधिक रुपये

Next Post
एसएसटी ने बरामद किए 2 लाख से अधिक रुपये

एसएसटी ने बरामद किए 2 लाख से अधिक रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d