BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना मास्क के आने वाले को मतदान की इजाजत नहीं: डीएम

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
बिना मास्क के आने वाले को मतदान की इजाजत नहीं: डीएम
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: संग्रहालय सभागार में मतदान से जुड़े अधिकारियों और सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम राजेश मीणा ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान आपसी संवाद कायम करें. कोई भी सवाल मन में आए, तो जरूर पूछें. तभी मतदान के दिन आप बिना किसी परेशानी के मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करा सकेंगे.

डीएम ने कहा कि जिला में मतदान को लेकर संचालित सभी पांचों केंद्र पर एक मॉक मतदान केंद्र बना कर मॉक पोल भी करा लें. इस दौरान मतदान केंद्र पर मास्क का उपयोग, शारीरिक दूरी का अनुपालन, मतदान कैसे मतदान केंद्र के अंदर आएंगे और कैसे बाहर निकलेंगे आदि पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाना चाहिए.

प्रशिक्षण शिविर के बाद सदर एसडीओ ने बताया कि इस बार मतदान केंद्र पर बिना मास्क के किसी भी मतदाता को मतदान करने की इजाजत नहीं होगी. कोविड गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा. मतदान केंद्र में प्रवेश करते ही मतदाता की थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी.

इसके बाद उनके हाथ को सैनिटाइज कराया जाएगा. वहीं, पी वन कर्मी के समीप पहुंचने के बाद फिर से मतदाताओं के हाथ को सैनिटाइज कराया जाएगा. इस बार मतदान केंद्र पर जीविका द्वारा तैयार मास्क को भी रखने की योजना बनाई जा रही है. ताकि, अगर कोई मतदाता बिना मास्क के पहुंचते हैं, तो वे मतदान केंद्र पर मास्क क्रय कर सकें. बिना मास्क के मतदान करने की इजाजत नहीं होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक फोरलेन सड़क के निर्माण का टेंडर जारी

Next Post

महिलाओं ने संभाली स्नेहा को इंसाफ दिलाने की कमान, फूंका मंत्री शैलेश का पुतला

Next Post

महिलाओं ने संभाली स्नेहा को इंसाफ दिलाने की कमान, फूंका मंत्री शैलेश का पुतला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d