BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4892 मतदान केंद्र पर डाले जाएंगे वोट, 1262 केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

by bnnbharat.com
November 29, 2019
in Uncategorized
मतदान व एक दिन पूर्व  बिना प्रमाणन के प्रकाशित नहीं होंगे राजनीतिक विज्ञापन

4892 मतदान केंद्र पर डाले जाएंगे वोट, 1262 केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए 30 नवंबर मतदान होगा. इन 13 सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन 13 सीटों के लिए कुल 4892  मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें शहरी क्षेत्र  307 औऱ ग्रामीण इलाके में 4585 मतदान केंद्र अवस्थित हैं. इसके अंतर्गत चतरा में 475, गुमला में 313, विशुनपुर 349, लोहरदगा में 324, मनिका में 321, लातेहार में 358, पांकी में 326, डाल्टेनगंज में 426, बिश्रामपुर में 367, छतरपुर में 335, हुसैनाबाद में 341, गढ़वा में 455 और भवनाथपुर में 502 मतदान केंद्र हैं.

1262 मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

चौबे ने बताया कि 13 सीटों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष औऱ पारदर्शी चुनाव कराने के लिए मतदान के दिन वेबकास्टिंग के जरिए चयनित मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी जाएगी. इस चरण के चुनाव के लिए 1262 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी. इसके अंतर्गत चतरा में 119, गुमला में 106, विशुनपुर में 86, लोहरदगा में 81, मनिका में 77, लातेहार में 89, पांकी में 80, डाल्टेनगंज में 157, बिश्रामपुर में 72, छतरपुर में 58, हुसैनाबाद में 74, गढ़वा में 117 और भवनाथपुर में 146 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी. इन मतदान केंद्रों से होने वाली वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड रांची एवं सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में बनाए गए वेबकास्टिंग नियंत्रण कक्ष से होगी.

महिला संचालित मतदान केंद्रों की संख्या है 121

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए 13 विधानसभा सीटों के चुनाव में 121 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसके अंतर्गत चतरा में 06, गुमला में 12, विशुनपुर में 00, लोहरदगा में 09, मनिका में 19, लातेहार में 26, पांकी में 02, डाल्टेनगंज में 36, बिश्रामपुर में 02, छतरपुर में 01, हुसैनाबाद में 04, गढ़वा में 02 औऱ भवनाथपुर में 02 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

417 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं

पहले चरण के चुनाव को लेकर 417 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसके अंतर्गत चतरा में 26, गुमला में 46, विशुनपुर में 29, लोहरदगा में 18, मनिका में 14, लातेहार में 20, पांकी में 29, डाल्टेनगंज में 85, बिश्रामपुर में 30, छतरपुर में 35, हुसैनाबाद में 49, गढ़वा में 13 औऱ भवनाथपुर में 23 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

49 हजार दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के 43,836 मतदाता डालेंगे वोट

Next Post

सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लंघन की मिली 1435 शिकायतें, 74 प्राथमिकी दर्ज

Next Post
सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लंघन की मिली 1435 शिकायतें, 74 प्राथमिकी दर्ज

सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लंघन की मिली 1435 शिकायतें, 74 प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d