BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 राज्यों में मतदान जारी, 12 बजे तक बंगाल में 34.11% वोटिंग

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
10 चरणों में होगा चुनाव बिहार में पंचायत चुनाव, 122 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण के तहत आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान तय समयानुसार सुबह सात बजे से जारी हैं. लगभग सभी स्थानों पर सुबह से ही लोग कतारों में देखने को मिल रहे हैं.

बता दें कि तमिलनाडु में 234, केरल में 140 और पुदुच्चेरी में सभी 30 सीटों के लिए एक ही चरण के लिए मतदान हो रहे हैं, वहीं असम में तीसरे और आखिरी चरण में 40 सीटों पर वोटिंग करवाई जा रही है. इसके साथ ही चार राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएगा. जबकि पश्चिम बंगाल में पांच चरण बच जाएंगे. पश्चिम बंगाल में आज 31 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है.

आज चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 475 सीटों पर वोटिंग हो रही है. तमिलनाडु में 6.28 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जबकि 3,998 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे हैं.

असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. जहां मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत 337 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में सील हो जाएगी.

जबकि पश्चिम बंगाल में 78.5 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं, जिन्हें 205 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करना है. वहीं केरल में 27 लाख वोटर हैं जोकि 140 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.


अपडेट–

– चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत-

असम 33.18%,
केरल 31.62%,
पुदुचेरी 35.71%,
तमिलनाडु 22.92%
और पश्चिम बंगाल 34.11%

-चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत-

-चेन्नई में सुबह-सुबह ही सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान किया. वहीं सुपरस्टार से नेता बने कमल हासन ने भी वोट डाला, कमल हासन अपनी बेटियों श्रुति, अक्षरा के साथ वोट डालने आए. जबकि, केरल में मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने वोट डाला.

-पीएम नरेंद्र मोदी ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं और खासकर युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोगों में भ्रम फैलाकर भड़का रहे विरोधी, सतर्क रहें कार्यकर्ता: PM मोदी

Next Post

रेप की घटनाओं पर इमरान खान का बेतुका बयान, कहा- दिल्ली है रेप की कैपिटल

Next Post
रेप की घटनाओं पर इमरान खान का बेतुका बयान, कहा- दिल्ली है रेप की कैपिटल

रेप की घटनाओं पर इमरान खान का बेतुका बयान, कहा- दिल्ली है रेप की कैपिटल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d