BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले चरण में 13 विस सीटों के लिए मतदान संपन्न, 189 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in समाचार
पहले चरण में 13 विस सीटों के लिए मतदान संपन्न, 189 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद

पहले चरण में 13 विस सीटों के लिए मतदान संपन्न, 189 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में तेरह विधानसभा सीटों के लिए आज दोपहर तीन बजे वोट डालने की अवधि समाप्त हो गयी. लेकिन तीन बजे तक मतदान केंद्र में पहुंच कर कतार में लग जाने वाले मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति दे दी गयी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है. मतदान को लेकर छह जिलों- चतरा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, लातेहार और गढ़वा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे.

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह देखा गया. सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी. बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया.

पहले चरण के चुनाव में सभी तेरह विधानसभा सीटों पर पंद्रह महिला समेत 189 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण के चुनाव वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सभी मतदान क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है.

चुनाव आयोग की ओर से राज्य में प्रतिनियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक मृणाल कांत दास ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आमलोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है.

भारत निर्वाचन आयोग से दोपहर एक बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 46 प्रतिषत और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना है.

पांकी विधानसभा क्षेत्र में 45 प्रतिशत से अधिक, डालटेनगंज में 46 प्रतिशत, विश्रामपुर में 46 प्रतिशत से अधिक, छतरपुर में 48 प्रतिशत और हुसैनाबाद में लगभग 47 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

उधर गुमला विधानसभा सीट में तीस प्रतिशत और विशुनपुर में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है. लातेहार विधानसभा में 52 प्रतिशत जबकि मनिका में 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है.

वहीं चतरा विधानसभा में लगभग 46 प्रतिशत वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग के अनुसार मतदान केन्द्रों में दोपहर तीन बजे तक मौजूद रहने वाले मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म फिर हत्या, घर में मिली लाश

Next Post

स्क्रूटनी में निर्दलीय प्रत्याशी संजीव सिंह का नामांकन पत्र रद्द

Next Post
स्क्रूटनी में निर्दलीय प्रत्याशी संजीव सिंह का नामांकन पत्र रद्द

स्क्रूटनी में निर्दलीय प्रत्याशी संजीव सिंह का नामांकन पत्र रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d