BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 विस सीटों के लिए मतदान कल, तैयारियां पूरी

by bnnbharat.com
November 29, 2019
in समाचार
13 विस सीटों के लिए मतदान कल, तैयारियां पूरी

13 विस सीटों के लिए मतदान कल, तैयारियां पूरी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में छह जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की देखरेख में सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

नक्सल प्रभावित संवेदनशील इलाकों में वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर की मदद से एरियल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से रांची एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि 35 हजार से अधिक जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है.

छह जिलों चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला और लोहरदगा जिले की 13 विधानसभा सीटों चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए करीब 37 लाख 83 लाख मतदाता 189 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे.

अति नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्त्ती मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को सुरक्षित एयर ड्रॉपिंग का काम गुरुवार को ही पूरा कर लिया गया है. वहीं अन्य मतदान कर्मियों को सुरक्षा कर्मियों के साथ शुक्रवार को संबंधित मतदान केंद्रों और कलस्टर के लिए रवाना किया गया.

देर शाम तक सभी मतदान केंद्र और निकटवर्ती कलस्टर तक मतदान कर्मी ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के साथ पहुंच जाएंगे. शनिवार सुबह को छह बजे तक मॉक पोल के काम को पूरा कर लिया जाएगा और सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा.

इन 13 सीटों के लिए कुल 3906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 231 मतदान केंद्र शहर और 3675 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 37,83,055 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इनमें 19,81,694 पुरुष और 18,01,356 महिला और थर्ड जेंडर के 5 मतदाता है. इसके अलावा 1,05,822 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. नए मतदाताओं में 57,687 पुरुष, 48135 महिला मतदाता हैं.

पहले चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय होगा, उनमें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भानू प्रताप शाही, सत्यानंद भोक्ता और बैद्यनाथ राम शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र : भाजपा की उम्मीद रहेगी कायम या विधायक का भरोसा

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा

Next Post
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d