BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

17 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरूवार को, तैयारियां पूरी

by bnnbharat.com
December 11, 2019
in Uncategorized
17 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरूवार को, तैयारियां पूरी

17 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरूवार को, तैयारियां पूरी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के लिए तीसरे चरण का चुनाव न सिर्फ राज्य की राजनीति की दिशा तय करेगा बल्कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा. इस चरण में 17 विधानसभा सीटों पर कल 12 दिसंबर को मतदान होगा.

तीसरे चरण के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें से 32 महिलाएं है. इस चरण में रांची, हटिया, कांके, रामगढ़, हजारीबाग, बेरमो समेत 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा. वहीं पांच सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा पर
सुबह 7 से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

इस चरण में कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार से जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह रांची से जबकि शिक्षा मंत्री नीरा यादव कोडरमा से चुनाव लड़ रही हैं. इस चरण की 10 सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि तीन सीटें झामुमो, दो सीटें कांग्रेस, एक सीट आजसू और एक सीट माले के कब्जे में है. नक्सल प्रभावित बूथों पर विशेष ध्यान, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए चुनाव आयोग अपनी अंतिम तैयारी में जुटा हुआ है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले मतदान कर्मियों और मतदान अभिकर्ता को मतदान केंद्र पर उपस्थित होना है.

सबसे पहले मॉक पोल होगा, फिर मतदान शुरू होगा. नक्सल प्रभावित बूथों पर विशेष रूप से ध्यान. वैसे बूथ जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैं, उन पर विशेष चैकसी बरती जा रही है. सीमावर्ती इलाकों में स्पेशल फोर्स अभियान चला रही है. भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर अर्द्ध सैनिक बल, जिला बल, होमगार्ड आदि लगे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DU ने किया नागरिकता बिल का समर्थन, सांसद बोले- कोई उल्लंघन नहीं

Next Post

राजनीतिक दिशा तय करेगा तीसरे चरण का चुनाव

Next Post
राजनीतिक दिशा तय करेगा तीसरे चरण का चुनाव

राजनीतिक दिशा तय करेगा तीसरे चरण का चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d