BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में बदला इमरजेंसी नंबर, 100 की जगह अब करना होगा 112 डायल

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
UP में बदला इमरजेंसी नंबर, 100 की जगह अब करना होगा 112 डायल

Voting in Maharashtra-Haryana continues, Haryana CM arrives to cast ballot

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इमरजेंसी नंबर बदलने वाला है. यानी अब उत्तर प्रदेश में किसी इमरजेंसी के दौरान आपको 100 नंबर डायल न कर 112 डायल करना होगा. ये नंबर वर्तमान डायल 100 नंबर की जगह काम करने. यानी जब भी आपको किसी हेल्प, पुलिस सहायता या किसी अन्य आपातकाल के लिए 112 नंबर डायल करना होगा. उसके बाद पहले की तरह ही आपके पास मदद पहुंच जाएगी. डायल 112 इमरजेंसी नंबर की सेवाएं 26 अक्टूबर, शनिवार से शुरु हो जाएंगी. इसी के साथ डायल 100 पुराना हो जाएगा और इसकी सेवाओं को समाप्त कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डायल 112 नंबर की शुरुआत करेंगे.

बता दें कि दुनिया के कई देशों की तरह ही 112 को ही इमरजेंसी सर्विस कॉलिंग नंबर उत्तर प्रदेश में रखा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को देश की पहली एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली ईआरएसएस को लॉन्च किया था. इस सेवा को भारत में सबसे पहले चंडीगढ़ में शुरु किया गया था. अगर आपको भी कभी एम्बुलेंस, फायर और पुलिस को कॉल करने की जरूरत पड़ जाए तो आपको सिर्फ 112 नंबर याद रखना होगा. 112 नंबर पर ही आपको इमरजेंसी से संबंधित सभी सेवाएं प्राप्त होंगी.

यहां समझने वाली बात ये है कि डायल 100 नंबर को अभी बिल्कुल बंद नहीं किया जाएगा. अभी ये नंबर अगले कुछ दिनों तक काम करता रहेगा. डायल 112 नंबर तकनीकी रूप से काफी एडवांस है. इसे डायल करने पर आपको सभी इमरजेंसी सेवाएं जैसे पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों, (जैसे NDRF) आदि से जुड़ सेवाएं प्राप्त होंगी. बता दें कि उत्तर प्रदेश से पहले दिल्ली में 25 सितंबर से डायल 112 नंबर लागू किया जा चुका है. इसके बाद इस नंबर को धीरे-धीरे देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शॉर्ट सर्किट से बच्चों के अस्पताल में लगी आग, मौत

Next Post

पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों, उनके परिवारों को किया सलाम

Next Post
पुलिस स्मृति दिवस पर  प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों, उनके परिवारों को किया सलाम

पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों, उनके परिवारों को किया सलाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d