सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड कार्यालय में बिहार परिषद स्नातक/शिक्षक तिरहुत निर्वाचन 87 प्रतिशत शिक्षक/शिक्षिका, एवं स्नातक 58.5 प्रतिशत मतदाता ने अपना मत का प्रयोग किया. वहीं शांति व्यवस्था के पुख्ता व्यवस्था में पुलिस अधिकारी व शस्त्र बल तैनात थे.
कोरोना काल में चुनाव की गाइडलाइन पर विशेष ध्यान रखा गया. आयोग द्वारा दी गई कोविड -19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन किया गया. इसके तहत मास्क का प्रयोग सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया. दो गज की शारीरिक दूरी का अनुपालन कराया गया.
मतदान केंद्रों पर गोल घेरा में खड़ा होकर मतदाताओं ने अपना किमती मत दिया. मतदान कर्मियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए नजर आए. केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी.

