BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विवाह मंडप से नव-विवाहिता पति के साथ पहुंची मतदान करने

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in समाचार
विवाह मंडप से नव-विवाहिता पति के साथ पहुंची मतदान करने

विवाह मंडप से नव-विवाहिता पति के साथ पहुंची मतदान करने

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के इटखोरी बूथ संख्या 237 पर विवाह मंडप से उठकर नवविवाहिता सुरभि सौरभ सीधे मतदान केंद्र पहुंची और अपने पति के साथ मतदान किया.

इधर, चतरा जिले में तीसरे चरण के तहत सिमरिया विधान सभा सीट के चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान का कार्य चुनाव आयोग द्वारा अपने निर्धारित समय-सीमा सुबह सात बजे से शुरू हो गया.

हालांकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आज शाम तीन बजे तक कर पायेंगे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्यारह बजे पूर्वाह्न तक तक़रीबन 32.33 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा आज मतदान का कार्य पूरे स्वच्छ व शांतिपूर्ण तथा निर्भीक वातावरण में पुरे कड़ी सुरक्षा के बिच कराया जा रहा है.

इधर, लोकतंत्र के इस महापर्व में यहां अपने बहुमूल्य मतदान को लेकर लोगों में इसका खास उत्साह देखा जा रहा है और सभी वोटर्स लंबी कतारों में खड़े होने के अलावा बैठने की सुविधाओं का भी लाभ उठाते हुए अपनी बारी की पूरे उत्सुकता के साथ इन्तजार करते देखे गये.

सिमरिया विधान सभा के इस चुनावी मैदान में खड़े कुल 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है, जो आज मतदाताओं द्वारा ईवीएम मशीन में बंद कर दिया जायेगा. जिसके फैसले की तिथि आगामी 23 दिसंबर निर्धारित की गई है.

दूसरी ओर सिमरिया विधान सभा में कुल 419 बूथ बनाये गए हैं, वहीं इनमें से कुल 35  मतदान केन्द्रों को मॉडल बूथ के रूप में स्थापित किया गया हैं तथा इन बूथों में मतदाताओं के लिए कई सारी सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित किया गया है.

इधर कुल 105 बूथों से मतदान की गतिविधियों का भी सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग सिस्टम के जरिये किया जा रहा है.

वहीं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. अभी तक किसी भी जिले से कोई भी अप्रिय घटना की खबर नहीं हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में 3 घटनाएं, 5 की मौत, 20 से ज्‍यादा जख्‍मी

Next Post

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स में 150 अंक का उछाल, निफ्टी 11,950 के ऊपर

Next Post
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स में 150 अंक का उछाल, निफ्टी 11,950 के ऊपर

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स में 150 अंक का उछाल, निफ्टी 11,950 के ऊपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d