रांची: वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ कोच कुलदीप हांडू का चयन द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए किया गया. जम्मू कश्मीर पुलिस विभाग से जुड़े हांडू एक बेहतरीन वुशु खिलाड़ी रहे और वर्षो तक अपनी कैटेगिरी में स्वर्ण पदक विजेता रहे है.
वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की टीम ने इनके नेतृत्व में शानदार परफॉर्मेंस किया पिछले जकार्ता एशियाई खेल सहित कई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भरत्तीय वुशु दल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हांडू खुद भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे और पदक भी जीते.
इनकी इस उपलब्धि पर झारखंड के वुशु खिलाड़ियों में हर्ष है और झारखंड वुशु संघ के पदाधिकारियों दीपक कुमार भरथुआर, चंचल भट्टाचार्या, प्रियदर्शी अमर, सरोजिनी लकड़ा, डॉ रमाशंकर सिंह, मुरारी नारायण तिवारी, अनिल कुमार जायसवाल, डॉ अंशु साहू, कृष्ण मुरारी सिंह, उदय साहू, मनोज साहू, रंजन सिन्हा, मिथलेश साहू, संजीव प्रसाद, दीपक लोहिया, संजय मंडल, दीपक गोप, शैलेंद्र दुबे, गोकुलानंद मिश्र, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, रत्नेश गुप्ता, अमरेंद्र द्विवेदी, वाहिद अली, दीपक सिंह, रुष विश्वकर्मा, पंकज सिंह, आज़ाद पाठक,अमित स्वर्णकार, रणविजय ओझा, सरोज मालाकार, रणवीर सिंह, राहुल सिंह, मृत्युंजय राय, उत्तम कुमार आदि ने हांडू की इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने दी।.

