रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर जिला पुलिस मुखिया के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी बिपुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व सीओ गोला श्याम देव बिन्द के नेतृत्व में कोतवाल गोला सन्तोष कुमार सिंह की रात को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बदस्तूर व अभियुक्त तलाश में अपने एस आई प्रभुनाथ विवेक कुमार मौर्य हमराही अंगद प्रेमी अमित कुमार यादव गोविंदर यादव के साथ निकले थे.
मुखबिर कीसूचना पर गोला थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 793/20 धारा 354 -354 ख 323 504 506 आई पी सी व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मन्तोष कुमार प्रजापति पुत्र राम प्रसाद को गांव से ही बुधवार की रात को पौने दो बजे गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार अभियुक्त मन्तोष कुमार को गुरुवार को गोला पुलिस जेल भेज दिया.

