BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुछ अलग करने की चाह… रांची की बेटी 28 लाख की नौकरी छोड़ बना रही ऑर्गेनिक सैनेटरी पैड्स

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
कुछ अलग करने की चाह… रांची की बेटी 28 लाख की नौकरी छोड़ बना रही ऑर्गेनिक सैनेटरी पैड्स
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रांची की बेटी वन्या वत्सल समाज के लिये एक आदर्श है. वन्या ने सालाना 28 लाख रुपये की नौकरी का त्याग करते हुये आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाया है. वन्या ने एक कंपनी की शुरुआत करते ऑर्गेनिक सैनेटरी पैड्स का काम शुरू किया है. ये पैड्स पूरी तरह से इको फ्रेंडली है.

रांची की वन्या वत्सल युवाओं की उस भीड़ से बिल्कुल अलग है, जो ज्यादा से ज्यादा सालाना आय वाली नौकरी की चाहत रखते हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो वन्या बेंगलुरु स्थित एक मल्टी नेशनल बैंक में सालाना 28 लाख रुपये की नौकरी नहीं छोड़ी होती.

वन्या कुछ अलग करना चाहती थी खुद के लिये और महिलाओं के लिये. महिलाओं के लिये हर माह एक बार ऐसा समय आता है जब वो एक ऐसी पीड़ा से गुजरती हैं, जो बयां नहीं की जा सकती. वैसे तो बाजार में कई तरह के सैनेटरी पैड्स उपलब्ध थे, पर वन्या ने ऑर्गेनिक पैड्स की परिकल्पना की और उसे साकार किया.


वन्या ने सबसे पहले इलारिया इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी रजिस्टर्ड कराई और फिर एक ऐसे सैनेटरी पैड्स का निर्माण किया जो प्लास्टिक रहित मतलब इको फ्रेंडली तैयार की गई. वन्या सैनेटरी पैड्स को लेकर समाज की मानसिकता को बदलना चाहती है.

उनका कहना है कि जब शराब के लिये लोग बेझिझक होकर काउंटर पर खड़े हो सकते, शराब की बोतल खुलेआम हाथों में लेकर आ-जा सकते हैं, तो फिर पैड्स खरीदने के वक्त अखबार से छुपाने और काले पॉलिथीन का उपयोग क्यों? IIM लखनऊ से MBA की डिग्री हासिल करने वाली वन्या की सोच आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने जैसा है.

इलारिया के नाम से सैनेटरी पैड्स के निर्माण में दो स्थानीय आदिवासी महिलाओं को भी रोजगार का नया अवसर प्रदान किया है. ये दोनों ही महिलाएं इससे पहले लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती थीं. आज वे सम्मान के साथ रोजगार कर रही हैं. इन महिलाओं की मानें तो अब उनके पास अपने परिवार के लिये पैसे भी हैं और समय भी.

रोजगार मांगने से अच्छा है खुद को रोजगार देने लायक बनाना. इसी कथन को साकार कर रही है वन्या. वन्या इस बात को साबित करने में लगी है कि खुद के दम पर भी उस मुकाम को हासिल किया जा सकता है जो आपका सपना है. बस एक छोटी सी शुरुआत करने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की चौंकाने वाली अद्भुत तस्वीरें

Next Post

नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा, नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना

Next Post
नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा, नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना

नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा, नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d