BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैकड़ों-हजारों किमी पैदल चलकर गांव पहुंचने की चाहत

by bnnbharat.com
March 28, 2020
in Uncategorized
सैकड़ों-हजारों किमी पैदल चलकर गांव पहुंचने की चाहत

सैकड़ों-हजारों किमी पैदल चलकर गांव पहुंचने की चाहत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विश्वव्यापी कोरोना वायरस के प्रसार और संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (संपूर्ण तालाबंदी) है. अचानक इस घोषणा के बाद देशभर के विभिन्न राज्यों, शहरों में काम की तलाश, इलाज और अन्य जरुरी कार्य के लिए गये हजारों लोग फंस गये है. वहीं लॉकडाउन के कारण आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी कार्यालय, कारोबार और व्यवसाय ठप्प है. ऐसे में सबसे गंभीर संकट बाहर गये मजदूरों के समक्ष उत्पन्न हो गयी है.

Also Read This: 153 लोगों की कोरोना जांच, 137 की रिपोर्ट निगेटिव

हालांकि स्थानीय प्रशासन और सरकार की ओर से उन्हें भोजन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया है, लेकिन गरीबी के बावजूद आत्मस्वाभिमानी श्रमिक वर्ग के लोग किसी मदद की बजाय वापस घर लौटने के प्रयास में है, ताकि अपने गांव पहुंच कर परिजनों के साथ रहकर इस मुश्किल घड़ी का सामना कर सके. ऐसे सैकड़ों लोगों की तस्वीरें सामने आ रही है, जो सैकड़ों ही नहीं, हजारों किलोमीटर पैदल कर अपने गांव पहुंचने के रास्ते पर चल चुके है. ऐसे में सबसे मुश्किलों का सामना छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को करना पड़ रहा है. हजारों किलोमीटर कर पैदल यात्रा करने वाले लोगों को रास्तेभर में जहां भोजन-पानी जुटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वहीं कई स्थानों पर उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन से भी जूझना पड़ रहा हैं. हालांकि संकट की इस घड़ी में पुलिस का व्यवहार भी बदला-बदला नजर आ रहा है और पुलिस की ओर से ऐसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ ही संभव हुआ, तो वाहन का भी इंतजाम किया जा रहा है.

लॉकडाउन में चारों तरफ बंद है. सड़क से लेकर हवाई, रेल यात्रा पर भी पाबंदी है. ऐसे में दूसरे प्रदेशों में कमाने गए लोग किसी तरह अपने घर पहुंचना चाहते हैं. कुछ लोग तो अपनी मोटरसाइकिल, तो कुछ साइकिल से ही वापस अपने घर लौट रहे है. आर्थिक रूप से संपन्न सुदृढ़ और पढ़े-लिखे लोग तो सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अपनी परेशानियों का हल खोज ले रहे है, लेकिन एक बड़ा वर्ग जो सिर्फ दो वक्त की रोटी की तलाश में बड़े शहरों और दूसरे राज्यों में पलायन करता है, सबसे अधिक कठिनाई इसी श्रमिक वर्ग को ही उठाना पड़ रहा है.

Also Read This: फ्रांस ने किया 15 अप्रैल तक लॉकडाउन का विस्तार

यह भी खबर मिल रही है कि पुणे से एक कंटेनर में बंद होकर लोग झारखंड पहुंचे, तो कुछ लोग चोरी-छिपे मालगाड़ी में छिप कर अपने गांव-शहर के निकट पहुंचने की जुगत लगा रहे है. इस तरह से बिना स्वास्थ्य जांच कराए गांव-घर पहुंचने वाले लोगों से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की भी आशंका उत्पन्न हो गयी है. यही कारण है कि गांव पहुंचने के बावजूद आसपास के लोगों के विरोध का भी इन्हें सामना करना पड़ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना आपको पड़ सकता है महंगा: नैंसी सहाय

Next Post

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह व फर्जी खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई

Next Post
कोरोना वायरस को लेकर अफवाह व फर्जी खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह व फर्जी खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d