BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जरूरतमंदों को खाद्यान्न मुहैया कराने में जुटी हैं पार्षद उर्मिला यादव

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in Uncategorized
जरूरतमंदों को खाद्यान्न मुहैया कराने में जुटी हैं पार्षद उर्मिला यादव

जरूरतमंदों को खाद्यान्न मुहैया कराने में जुटी हैं पार्षद उर्मिला यादव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इससे निपटने के लिए सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर जो इंतजाम किए गए हैं, वह नाकाफी है. ऐसा मानना है एचईसी क्षेत्र की लोकप्रिय समाजसेविका और रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव का.

Also Read This: हिंदपीढ़ी 72 घंटे के लिए सील

यादव अपने स्तर पर वार्ड क्षेत्र के गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण करने में जुटी हैं. उनका प्रयास है कि लॉक डाउन के दौरान उनके वार्ड क्षेत्र अंतर्गत कोई भी गरीब भूखा न रहे. यादव वार्ड 41 अंतर्गत विशेष रूप से झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले बेहद गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर उनकी खोज-खबर लेती हैं और जहां तक संभव हो सकता है, आवश्यकतानुसार उन्हें खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री मुहैया कराती हैं.

उनके इस कार्य में इस क्षेत्र के कई समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से इस समय देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है. ऐसे में गरीबों के समक्ष भूख से मरने की नौबत आ गई है. इसे ध्यान में रखकर सेवा भाव से जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आने की अपील की है.

Also Read This: सोशल मीडिया पर एकतरफा कार्रवाई न करे हेमंत सरकार

यादव ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है. संकट के समय गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का काम है. समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने से सुखद अनुभूति होती है, मन को शांति मिलती है. यही सच्ची मानव सेवा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्रीय मंत्री परिषद के निर्णय का सांसद संजय सेठ ने किया स्वागत

Next Post

पीएम के आह्वाहन पर लोगों ने दीप, मोमबत्ती जलाकर किया समर्थन

Next Post
पीएम के आह्वाहन पर लोगों ने दीप, मोमबत्ती जलाकर किया समर्थन

पीएम के आह्वाहन पर लोगों ने दीप, मोमबत्ती जलाकर किया समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d