BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वार्ड पार्षद अपने कंधों पर मशीन ले निजी खर्च से कर रहे है सैनिटाइजेशन का कार्य 

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in समाचार
वार्ड पार्षद अपने कंधों पर मशीन ले निजी खर्च से कर रहे है सैनिटाइजेशन का कार्य 
Share on FacebookShare on Twitter
  • कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य

चतरा: चतरा जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. उसके बाद भी जिला प्रशासन संक्रमण के रोकथाम के प्रति गंभीर नहीं है. ऐसे में सरकार और जिला प्रशासन के उदासीन नीति के विरुद्ध चतरा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए खुद अपने कंधों पर सैनिटाइजर मशीन लेकर सड़क पर उतर गए हैं.

दरअसल वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद प्रबंधन और जिला प्रशासन पर कोरोना से जंग में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की सुविधा बहाल नहीं करने का आरोप लगाया है.

वार्ड पार्षदों का आरोप है कि शहर के वार्ड संख्या 18 के अंतर्गत पड़ने वाले लाइन मोहल्ला खानका मस्जिद रोड को जिला प्रशासन द्वारा सील करते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक ना तो इस इलाके को सेनीटाइज कराया गया है और ना ही यहां रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन व अन्य जरूरत के सामान की आपूर्ति कराई गई है.

ऐसे में घरों से बाहर नहीं निकलने के कारण इस इलाके में रहने वाले लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ सैनिटाइजेशन नहीं होने की स्थिति में उनपर संक्रमण का खतरा बना हुआ है.

वार्ड पार्षदों का आरोप है कि इस बाबत कई बार उपायुक्त के अलावे नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों से बफर जोन में राशन की आपूर्ति के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन को सेनीटाइज कराने की मांग की गई थी. लेकिन उसके बाद भी अब तक किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक पहल जिला प्रशासन व नगर परिषद के द्वारा नहीं किया गया है.

ऐसे में बाध्य होकर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों ने मिलकर सामूहिक रूप से निजी खर्च पर इलाके को न सिर्फ सैनिटाइज किया बल्कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री का भी वितरण किया.

गौरतलब है कि चतरा शहर के लाइन मोहल्ला में चार संक्रमित मरीजों के अलावे जिले में अब तक कुल 43 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां-बेटी ने कृषि में नई तकनीक का इस्तेमाल कर सब्जी का किया रिकॉर्ड उत्पादन

Next Post

मवेशी चराने जंगल गए युवक की वज्रपात से मौत

Next Post
मवेशी चराने जंगल गए युवक की वज्रपात से मौत

मवेशी चराने जंगल गए युवक की वज्रपात से मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d