रांची:- गोवा में दिनांक 9 से 11 अप्रैल के बीच 15 वी एरोबिक चैंपियनशिप में भाग लेकर झारखंड राज्य के 18 खिलाड़ियों की टीम (टीम के कप्तान विकास कुमार गोप) मैनेजर मनीष पिल्ले के साथ आज वापस लौटी. इन खिलाड़ियों का वापस लौटने पर इनका हटिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. मौके पर कुणाल किशोर, प्रियंका कुजूर, करण कुमार, अमंत शर्मा आदि मौजूद थे.
राज्य के खिलाड़ियों ने एरोबिक के विभिन्न इवेंट्स मेंअपना शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए कुल 9 गोल्ड 7 सिल्वर तथा 3 कांस्य पदक प्राप्त करते हुए सेकंड रनर अप रही थी. इस सर्वोत्तम प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया.
झारखंड स्पोर्ट्स एरोबिक एवं फिटनेस एसोसिएशन के सचिव प्रेम प्रकाश तिवारी ने यह भी बताया की इन जीते हुए खिलाड़ियों का चयन एरोबिक साउथ एशियन खेल के लिए भी किया गया है जिसमें यह खिलाड़ी भाग लेने के लिए जाएंगे.

