तमिलनाडु: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान निवार में तबदील होकर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करेगा.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान निवार की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग द्वारा जारी चक्रवाती तूफान निवार की चेतावनी के बाद तमिलनाडु के नागापट्टिनम और कराईकल क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा बचाव दल (NDRF) की 6 टीमों को अलर्ट किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान निवार (Cyclonic Storm Nivar) के अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान है. चक्रवाती तूफान के असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. जबकि कुछ तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

