BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेतावनी: बंगाल और ओडिशा में अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
3 से 8 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम विभाग ने बंगाल में शनिवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है.

बंगाल में दुर्गा पूजा का मजा हो सकता है किरकिरा

पश्चिम बंगाल में हर साल बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. यहां लोग फिलहाल दुर्गा पूजा के जश्न में डूबे हुए हैं. राज्य में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. ऐसे में मौसम विभाग की बारिश को लेकर आई चेतावनी ने लोगों को मायूस कर दिया है. तेज बारिश हुई तो दुर्गा पंडालों में पानी भरने की आशंका है. ऐसे में दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा हो सकता है.

40-50 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका

बता दें कि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बंगाल और ओडिशा में बारिश के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

आंध्र में भी भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र और यानम के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. यहां रायलसीमा के भी कुछ भागों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. पश्चिम गोदावरी जिले के कुछ भागों में सोमवार शाम से बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है. मंगलवार को भी यहां यही स्थिति बनी रही.

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को बंगाल की खाड़ी सहित आसपास के इलाकों में कम दबाव के विकसित होने की संभावना है, क्योंकि चक्रवाती संचलन बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी से केंद्र में स्थित स्थानों तक पहुंच चुका है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर की ओर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, निफ्टी 11,900 के नीचे

Next Post

350 पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, यात्रियों की जेब होगी ढीली

Next Post
350 पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, यात्रियों की जेब होगी ढीली

350 पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, यात्रियों की जेब होगी ढीली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d