BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

28 और 29 दिसंबर को सामान्य से अधिक सर्दी होने की चेतावनी जारी

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in समाचार
28 और 29 दिसंबर को सामान्य से अधिक सर्दी होने की चेतावनी जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 28 और 29 दिसंबर को सामान्य से अधिक सर्दी पड़ेगी.उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है.  पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 30 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर-पश्चिमी एवं मध्य भारत में बारिश एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित देश में उत्तर, मध्य एवं पूर्व के अधिकांश इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत लहर के कारण प्रचंड सर्दी व घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा. नए साल की शुरुआत में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है. मौसम का यह मिजाज बताता है कि अब अगले साल ही जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में शीत लहर (कोल्ड वेव) के हालात बनने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. जिसके चलते 28 और 29 दिसंबर को सामान्य से अधिक सर्दी होने की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 30 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर पश्चिमी एवं मध्य भारत में बारिश एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

बता दें कि उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण इन क्षेत्रों में पिछले दस दिनों से शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बरकरार थी.

मौसम विज्ञान के मानकों के मुताबिक दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने पर कोल्ड डे की स्थिति होती है, जबकि दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आने पर शीत लहर की स्थिति उत्पन्न होती है.


विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शुक्रवार से रविवार तक ‘गंभीर शीत लहर’ की चेतावनी जारी की है. जबकि इसी अवधि में बिहार, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप रहेगा. इन इलाकों में शीत लहर और गंभीर शीत लहर की स्थिति शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के बाद से ही उत्पन्न हो गयी.

विभाग ने अगले 48 घंटे तक इस स्थिति से कोई राहत नहीं मिलने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, ‘पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 30 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ और निचले इलाकों से चलने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 31 दिसंबर और एक जनवरी को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के तमाम इलाकों में तथा पूर्वी भारत में दो जनवरी को हल्की से तेज बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना है.

विभाग ने कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी रहने के पीछे पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से हिमालयी क्षेत्र में चल रही उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं को मुख्य वजह बताया है. इस बीच 30 दिसंबर की रात में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को बारिश की आशंका भी जतायी गयी है. स्पष्ट है कि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ ही नववर्ष की शुरुआत होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत संस्कारित तभी बनेगा, जब नागरिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करेंगे: राज्यपाल

Next Post

कांग्रेस स्थापना दिवस: प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

Next Post
कांग्रेस स्थापना दिवस: प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

कांग्रेस स्थापना दिवस: प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d