बिहार: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें अगले 72 घंटों में भारी से भी अत्यंत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि संख्यात्मक मौसम मॉडल के आकलन के अनुसार राज्य के अधिसंख्य भागों में अगले 72 घंटों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र में अपने अलर्ट में बताया है कि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज एवं कटिहार में भारी से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी नागरिकों को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी है.

