BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वॉशिंगटन सुंदर ने की 72 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
एक कान से नहीं सुन पाता टीम इंडिया का ये बॉलर, ब्रिस्बेन में डेब्यू कर बना भारत का 301वां टेस्ट खिलाड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिस्बेन: भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. सुंदर ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में पहले तीन विकेट हासिल किये, उसके बाद मुश्किल समय में 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को मुश्किल से निकाला. इसके साथ ही वह भारत के लिए पदार्पण टेस्ट में तीन या उससे अधिक विकेट लेने के अलावा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी बन गए हैं.

इससे पहले, भारत के लिए टेस्ट मैच में वाकया 1947-48 श्रृंखला में हुआ था आजाद भारत की टीम पहली बार जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब दत्तू फडकर ने हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर सिडनी टेस्ट के साथ पदार्पण किया था. फडकर ने 51 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए थे. इसके बाद फडकर ने 10 ओवर में दो मेडन सहित 14 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट भी लिए थे.

वहीं,अब सुंदर ने 72 साल के बाद वहीं रिकॉर्ड दोहराया है. सुंदर ने ब्रिसबेन में 62 रन बनाने के अलावा 89 रन देकर तीन विकेट भी लिए. इसमें स्टीव स्मिथ का भी विकेट शामिल है.

बता दें कि ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे. जवाब में भारत की पहली पारी 336 रनों पर समाप्त हुई और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 33 रनों की बढ़त हासिल हुई. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 54 रनों की हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजहबी जलसों के जरिए फैलाया जा रहा आतंकवाद

Next Post

‘आधी टीम’ के साथ खेल रहा भारत भी ऑस्ट्रेलिया पर भारी: शोएब अख्तर

Next Post
सरफराज की कप्तानी में कभी नहीं झलका आत्मविश्वास : शोएब अख्तर

'आधी टीम' के साथ खेल रहा भारत भी ऑस्ट्रेलिया पर भारी: शोएब अख्तर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d