BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वसीम रिजवी का AIMIM नेता पर पलटवार, कहा-‘ओवैसी खामोश हो जाओ, चले जाओ पाकिस्तान’

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
वसीम रिजवी का AIMIM नेता पर पलटवार, कहा-‘ओवैसी खामोश हो जाओ, चले जाओ पाकिस्तान’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला. रिजवी ने कहा कि ओवैसी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए और यहां भारत में मुस्लिमों को शांति पूर्वक रहने देना चाहिए. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो जाने पर ओवैसी की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए रिजवी ने यह बात कही. रिजवी ने एक वीडियो जारी करते हुए राम मंदिर मामले में ओवैसी को चुप रहने के लिए कहा.

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने कहा, ‘राम मंदिर के निर्माण पर ओवैसी को बोलने का हक नहीं है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है. कोर्ट ने संविधान के नियम एवं कानून के मुताबिक राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया है. मंदिर पर सदियों से हिंदुओं का हक है.’

रिजवी ने ओवैसी से सांप्रदायिक विवाद बढ़ाने वाली राजनीति से दूरी बनाने के लिए कहा. रिजवी ने कहा, ‘तालिबान लीडर मुल्ला मोहम्मद उमर एवं अल कायदा का पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन मारे जा चुके हैं. अब पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान को आपकी जरूरत है. यहां भारत में मुस्लिमों को शांतिपूर्वक रहने दें.’ बता दें कि रिजवी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हो जाने के बाद ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा.

हैदराबाद में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल मंदिर का शिलान्यास किया बल्कि उन्होंने हिंदू राष्ट्र की आधारशिला भी रख दी.’ ओवैसी ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री का कहना है कि वह भावुक थे. मैं कहना चाहता हूं कि मैं भी उनकी तरह भावुक हूं क्योंकि मैं समान नागरिकता के अस्तित्व में विश्वास रखता हूं. मैं भी भावुक हूं क्योंकि 450 सालों से वहां मस्जिद थी.’

अयोध्या में पीएम मोदी ने कहा कि सदियों के इतंजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है. पीएम ने कहा कि यह राम मंदिर देश की एकता एवं अखंडता की पहचान बनेगा. उन्होंने कहा, ‘यह मंदिर आधुनिकता और हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा. करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद की पहल पर बिजली विभाग ने उपलब्ध कराया 100 KV ट्रांसफार्मर

Next Post

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम के सरपंच को उतारा मौत के घाट

Next Post
खुफिया एजेंसियों का अलर्ट : साधु के वेश में हमला कर सकते हैं आतंकी

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम के सरपंच को उतारा मौत के घाट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d