BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऊंचे भवनों में जल संरक्षण की व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा: उपायुक्त राय महिमापत रे

by bnnbharat.com
July 2, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में जल संचयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गयी। उपायुक्त महोदय ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, सभी विभागों के प्रमुख, सीआरपीएफ, सीपीएफ प्रतिनिधियों सहित केन्द्र सरकार आॅफिशियल के साथ अलग-अलग बैठक की।

बैठक में उपायुक्त महोदय ने बताया कि जलसंचयन को लेकर माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर माननीय मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में इस अभियान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिले में युद्ध स्तर पर जलसंचयन को लेकर काम करने की तैयारी है।

हैंडपंप के पास होगी जलसंचयन की व्यवस्था

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि रांची जिले में जितने भी हैंडपंप हैं उसके पास वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाये जाने का निदेश दिया गया है। पंचायत स्तर पर जलसहिया सभी टोलों में पेड़ लगायेंगी और लोगों को जलसंचयन के लिए प्रोत्साहित भी करेंगी।

स्कूलों में भी लगाये जायेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि भूगर्भ जलस्तर बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी स्कूलों में पेड़ लगाये जायेंगे तथा रिचार्ज फैसिलिटी की भी व्यवस्था की जायेगी।

उंचों भवनों को करना होगा जल संरक्षण

रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी ऊंचे भवनों को जल संरक्षण करना होगा। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि ऊंचे भवनों में जल संरक्षण की व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों एवं आवासों में रिचार्ज फैसिलिटी इंश्योर की जायेगी।

लोग आगें आये, दूसरों को करें प्रोत्साहित

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि अगले साल इस साल जैसी स्थिति न हो। जल संरक्षण के लिए चलाया जा रहा अभियान, जन अभियान की तरह लिया जायेगा ताकि हर टोले तक इसकी पहुंच हो। उन्होंने लोगों से खुद जल संरक्षण के लिए आगे आने और दूसरों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

बंद डीप बोरिंग को बनाया जायेगा रिचार्ज प्वाइंट

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि जो डीप बोरिंग काम नहीं कर रहे हैं, उसकी मरम्मती की जायेगी और अगर उसकी मरम्मती नहीं हो पाती है तो उसे रिचार्ज प्वांइंट के तौर पर तब्दील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो चापानल चल रहे हैं उनके बगल में रिचार्ज फैसिलिटी बनाया जायेगा ताकि पानी बर्बाद न हो।

जलाशयों के बगल से अवैध निर्माण हटाने का निदेश

सहर में ऐसे तालाब जिनके रिचार्ज होने के रास्ते बंद हो गये हैं उसे खुलवाने का आदेष चारों अंचलाधिकारी को उपायुक्त महोदय ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जलाशयों के अगल-बगल अवैध निर्माण को भी हटाये का निदेश दिया है।

बैठक में उपविकास आयुक्त, निदेशक एनईपी, जिला नजारत उप समाहत्र्ता, भवन प्रमंडल, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के बीडीओ सीओ उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री रामचंद्र सहिस ने 8 चेक डैम व माध्यम सिचाई योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया

Next Post

नाबालिग के हत्यारे ने कबूला जुर्म, भेजा गया जेल

Next Post
नाबालिग के हत्यारे ने कबूला जुर्म, भेजा गया जेल

नाबालिग के हत्यारे ने कबूला जुर्म, भेजा गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d