BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची जिले के एक हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगेंगे वाटर प्यूरीफायर

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
रांची जिले के एक हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगेंगे वाटर प्यूरीफायर

रांची जिले के एक हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगेंगे वाटर प्यूरीफायर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जल्द ही रांची जिले के एक हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन इलेक्ट्रिक वाटर प्यूरीफायर लगेंगे. उपायुक्त राय महिमापत रे ने वाटर प्यूरीफायर वितरण का शुभारंभ किया. जिला समाज कल्याण द्वारा रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 10 आंगनबाड़ी सेविकाओं को वाटर प्यूरीफायर दिया गया. कार्यक्रम में इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए गैस चूल्हा भी दिया गया. उपायुक्त रे ने गैस चूल्हा वितरण का शुभारंभ करते हुए पांच आंगनबाड़ी सेविकाओं को गैस चूल्हा प्रदान किया. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन सिंह, एपीसीएल के स्टेट हेड, स्वस्थ भारत प्रेरक अनन्या सेठ, सीडीपीओ सदर उपस्थित थीं.

सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा एचपीसीएल

जिले के 1000 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वाटर प्यूरीफायर लगाने में हिन्दुस्तान पेट्रोलिमय कॉरपोरेशन लिमिटेड सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा है. कार्यक्रम में उपस्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलिमय कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्टेट हेड ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पानी मिले और लोग अशुद्ध पेयजल से होनेवाली बीमारियों की चपेट में न आये इस उद्देश्य से जिला प्रशासन पहल कर रहा है. जिसमें एचपीसीएल सीएसआर के तहत राशि देगा.

कोलकाता से आयी टीम ने दिया डेमो

टाटा स्वच्छ की ओर से कोलकाता से आयी टीम ने वाटर प्यूरीफायर के सेटअप के बारे में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के सामने डेमो दिया. सभी को बताया गया कि किस तरह से वाटर प्यूरीफायर को इंस्टॉल करना है. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने वाटर प्यूरीफायर की साफ-सफाई से संबंधित सवाल भी पूछे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत

Next Post

बच्चों का स्वभाव (परवरिश-4)

Next Post
बच्चों का स्वभाव (परवरिश-4)

बच्चों का स्वभाव (परवरिश-4)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d