BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारी बारिश से जलजमाव, BMC ने अवकाश का किया एलान, बस-ट्रेन सेवाएं प्रभावित

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
भारी बारिश से जलजमाव, BMC ने अवकाश का किया एलान, बस-ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके कारण जगह जगह पर भारी जलजमाव हो गया. साथ ही  रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव हो गया और जिसके कारण लोकल ट्रेन और बस सेवाएं बाधित हो गईं. आपको बता दें की मुंबई के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है.

मुंबई में हुई भारी बारिश से सायन रेलवे स्टेशन पर यात्री फंसे गए, लगातार बारिश से स्थिति ऐसी बिगड़ी कि प्लेटफॉर्म तक पानी आ गया जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी सामना करना पड़ा.

भारी बारिश के कारण सायन-कुर्ला, चूनाभट्टी-कुर्ला और मस्जिद में जलभराव के चलते रेलवे ने सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के बीच लोकल रेल सेवा रोक दी है. ठाणे-कल्याण और वाशी व पनवेल के लिए शटल सेवा जारी है.  

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

सेंट्रल रेलवे ने बताया है कि जलभराव के कारण, कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया है. मुंबई-भुवनेश्वर स्पेशल को 10 बजे रात को पुनर्निर्धारित किया गया है. ठाणे स्टेशन पर आने वाली भुवनेश्वर-मुंबई स्पेशल, हावड़ा-मुंबई स्पेशल, हैदराबाद-मुंबई स्पेशल और कल्याण स्टेशन पर गडग-मुंबई को छोटी अवधि के लिए रोक दिया गया है.

बीएमसी ने निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव और भारी वर्षा के बाद आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया है.आयुक्त का कहना है कि जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें.

लोकल ट्रेनों का संचालन रुका

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि भारी बारिश के चलते मुंबई में भारी जलजमाव हुआ है. ग्रांट रोड से चरनी रोड, लोवर परेल से प्रभादेवी, दादर से माटुंगा, माटुंगा से माहिम में भारी जलजमाव है. चर्चगेट से अंधेरी के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन रद्द कर दी गई है. इसके अलावा विरार से अंधेरी जाने वाली लंबी दूरी की स्पेशल लोकल ट्रेन को पुनर्निर्धारित किया गया है.

चर्चगेट-अंधेरी के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित

पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने बताया है कि चर्चगेट-अंधेरी के बीच भारी बारिश और जलजमाव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित है और उपनगरीय स्थानीय सेवा अंधेरी और विरार के बीच सामान्य चल रही है.

मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात का रुख भी बदला गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार सरकार ने DGP गुप्तेश्वर पांडेय के VRS वाला हटाया आदेश

Next Post

रिया और शौविक की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

Next Post
रिया और शौविक की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

रिया और शौविक की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d