BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेगिस्तान में मिला पानी का भंडार, 10 लाख आबादी की बुझ सकती है प्यास

by bnnbharat.com
August 26, 2020
in Uncategorized
रेगिस्तान में मिला पानी का भंडार, 10 लाख आबादी की बुझ सकती है प्यास
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजस्थान में पानी की कमी हमेशा से एक महत्वपूर्ण विषय रहा है, यहां रेगिस्तान के रेतीले धारों में तेल और गैस के भंडार है, इसके साथ ही अब यहां पानी का भी भंडार मिला है. हाल ही में भूगर्भ वैज्ञानिकों (Geologists) द्वारा की गई खोज में पाकिस्तान सीमा से सटे प्रदेश के बाड़मेर जिले के माडपुरा बरवाला में पानी का छोटा सागर मिला है जिसमें चार हजार 800 खरब लीटर पानी मौजूद है.

10 लाख की आबादी को मिल सकता है पीने का पानी

पानी का यह छोटा सागर बाड़मेर से जालौर जिले तक फैला हुआ है. बताया जा रहा है कि रेगिस्तान में मौजूद यह पानी खाड़ा है इसमें लवणीयता अधिक है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर खाड़ी देशों की तर्ज पर इस पानी को पीने योग्य बनाया जा सकता है तो इस खारे पानी को पीने योग्य बनाकर 10 लाख की आबादी को पीने का पानी मुहैया कराया जा सकता है.

केयर्न एनर्जी ने की पानी की खोज

केयर्न एनर्जी लंबे समय से रेगिस्तान में तेल और गैस की खोज कर रही है. इस खोज के दौरान पानी का खजाना उन्हें मिला है. इस खोज के बाद राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को इस दिशा में काम करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को पानी मिल सके.

रेगिस्तान की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान मुमकिन

वहीं भूवैज्ञानिक अनिल पालीवाल ने बताया की पेट्रोल, भौतिक डाटा, भूकंपीय सर्वेक्षण और विस्तृत हाइड्रोजियोलॉजिकल जांच के आधार पर केयर आयल एंड गैस कंपनी ने बाड़मेर बेसिन में जल भंडारों की खोज की है.

जल संसाधन विभाग और केयर इंडिया एनर्जी के अफसरों का मानना है कि ये अनुमान से कहीं ज्यादा जल का यह भंडार है. लवणीयता कम करके इसे इस्तेमाल में लाया जाए जाता है तो रेगिस्तान की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संत मदर टेरेसा की जयंती पर किया उन्हें नमन

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.38 करोड़ के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.38 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.38 करोड़ के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d