BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल सहियाओं को दिया फिल्ड टेस्ट व एच 2 एस किट से जल जांच करने का प्रशिक्षण

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
जल सहियाओं को दिया फिल्ड टेस्ट व एच 2 एस किट से जल जांच करने का प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:-  धनबाद जिला जल एवं स्वच्छता समिति  के द्वारा आज डीपीएमयू सभागार बेकारबांध में जल सहियाओ का एक दिवसीय फिल्ड टेस्ट किट व एच2एस किट से जल जांच करने का प्रशिक्षण एवं कीट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में जिला के सभी दस प्रखंडों से कुल 53 जल सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया एवं कीट वितरण किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में किया गया. 

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल -1 के कार्यपालक अभियंता श्री मनीष कुमार एवं पेयजल स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 के कार्यपालक अभियंता भिखराम भगत ने जल सहियाओं को पानी से होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों के बारे में बताया. साथ ही प्रशिक्षण के बाद वैसे पेयजल स्रोत से ग्रामीणों को दूर रखने की हिदायत दी गई जो स्रोत जल जांच के बाद पीने योग्य ना मिले.

कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य पेयजल स्रोत चापाकल के पानी की गुणवत्ता की जांच करना है जिससे पानी से होने वाले रोगों से ग्रामीणों को बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि जल जांच में मुख्य रूप से आयरन फ्लोराइड, पीएच, टीडीएस, अलकाइन बैक्टीरिया आदि की जांच प्रमुख है.

भेलाटांड़ स्थित जल जांच प्रयोगशाला के तकनीकी सहायक शांत गोराई ने फील्ड टेस्ट किट के द्वारा जल जांच के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. जिला समन्वयक प्रेम सिन्हा, पवन गुप्ता एवं असलम हुसैन ने जलसहियाओं को जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक रखा एवं सभी से सहयोग की अपेक्षा की बात कही.  पहली पाली मे निरसा, गोविंदपुर, एग्यारकुंड, कलियासोल के कुल 21 जल सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. दूसरी पाली में धनबाद, बलियापुर, बाघमारा, तोपचांची, पूर्वी टुंडी, टुंडी के कुल 32 जलसहियाओ को प्रशिक्षण दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार की टीम बोकारो दौरे पर, विभिन्न योजनाओं का करेगी निरीक्षण

Next Post

उपायुक्त ने की मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त के लंबित मामलों की समीक्षा

Next Post
उपायुक्त ने की मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त के लंबित मामलों की समीक्षा

उपायुक्त ने की मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त के लंबित मामलों की समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d