हजारीबाग:- राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भरोसा दिलाया है कि 2024 तक पूरे झारखंड में हर घर में पानी होगा. वहीं, अगर कंपनी समय पर काम पूरा नहीं करेगी तो उसे काली सूची में भी डाला जाएगा. मंत्री मिथिलेश ठाकुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारीबाग पहुंचे थे.
मिथिलेश ठाकुमर ने कहा कि पेयजल आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरती जा रही है. खासकर गर्मी के दिनों में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पेयजल सबसे बड़ी और गंभीर समस्या बन जाती है. अगर हजारीबाग की बात की जाए तो जिले में भी कई योजना पिछले कई सालों से चल रही हैं लेकिन पूरी नहीं हुई हैं, जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है.
ऐसे में पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आश्वस्त किया है कि 2024 तक हर घर में पेयजल पहुंचेगा. जिस कंपनी को यह काम की जिम्मेवारी दी गई है अगर वह काम समय पर पूरा नहीं करेगी तो उसे काली सूची में भी डाला जाएगा. उन्होंने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि अब स्थिति बदल गई है पुरानी स्थिति नहीं है. ऐसे में काम हमारी प्राथमिकता है.
