रांची: कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम सबको अपने देश का एक ईमानदार सैनिक बनने की जरूरत है, देश की सीमा पर रहकर देश की सेवा करना एक सैनिक का धर्म तो है ही, साथ ही देश के अंदर रहकर भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी एक सैनिक धर्म ही है.”

