BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम सभी को अपनी जिम्मेवारी व जवाबदेही को समझने की है जरूरतः उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
हम सभी को अपनी जिम्मेवारी व जवाबदेही को समझने की है जरूरतः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • लॉकडाउन के नियमों के पालन हेतु मधुपर अनुमंडल अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान

  • सार्वजनिक जगहों पर समाजिक दूरी का अनुपानल व घर से बाहर निकलते समय मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य

  • विभिन्न चौक-चौराहों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों व बाजारों में लोगों को किया गया जागरूक

देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर योगेंद्र कुमार द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक और सचेत करने के उद्देश्य से आज विभिन्न प्रखंडों में मास्क के उपयोग और लॉकडाउन के नियमों के पालन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही विभिन्न चौक-चौराहो प्रतिष्ठानों, दुकानों व बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर मास्क का वितरण भी किया गया.

जागरूकता अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा मधुपर और पालोजोरी प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहो का भ्रमण कर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों व दुकानदारों को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण किया गया.

इसके अलावे मौके पर लोगों को सजग और सतर्क रहते हुए कोरोना महामारी से खूद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मास्क व समाजिक दूरी का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही उनके द्वारा दुकानदारों को सख्त निदेशित किया गया कि कोई भी दुकानदार अपने दुकानों के आगे भीड़ न लगने दें एवं लोगों से आग्रह करें कि वे सोशल डिस्टेंस का पालन कर सामानों का क्रय करें.

उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी दुकानदार बिना मास्क पहने अपने सामग्रियों का क्रय-विक्रय नही करेंगे. मास्क का प्रयोग सभी अवश्य करें एवं जो व्यक्ति बिना मास्क पहने सामान लेने आता है, उसे बिना सामान दिए लौटा दे और कहें कि मास्क पहनकर हीं आएं तभी सामान मिलेगा.

उनके द्वारा सभी लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग अपने दैनिक जीवन में मास्क को शामिल करें एवं घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनना न भूलें व दूसरों को भी इस हेतु प्रेरित करें.

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव हेतु आवश्यक है कि हम सभी अपने जीवन में समाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग एवं साफ-सफाई को अहमियत दे. तभी जाकर वास्तव में हम अपने आप को कोरोना नामक इस वायरस से सुरक्षित रख सकते हैं.

आई0ईसी0 कोषांग को वृहत स्तर पर जागरूकता फैलाने की जिम्मेवारी

उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आई0ई0सी0 कोषांग के संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर जागरूकता के माध्यम से आमलोगों को जागरूक करते हुए मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है.

ऐसा न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी करें. साथ ही बैनर, पोस्टर व ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलवाना सुनिश्चत करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

27 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Next Post

विकास का पोस्टमार्टम पूरा, दो गोली सीने पर और एक कमर में लगी, तीनों आरपार

Next Post
विकास का पोस्टमार्टम पूरा, दो गोली सीने पर और एक कमर में लगी, तीनों आरपार

विकास का पोस्टमार्टम पूरा, दो गोली सीने पर और एक कमर में लगी, तीनों आरपार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d