BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

Share on FacebookShare on Twitter

संजीत कुमार,

देवघर: विधानसभा आम चुनाव 2019 के दौरान मतदान करने हेतु मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है. ताकि लोगों को उनके मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित कर मतदान प्रतिशत में वृद्धि लायी जा सके.

इसके तहत आज नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग-सह-प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर विकास चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस जवानों के बाईक रैली को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता संबंधित स्टीकर सभी बाईक में चिपकाया गया एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित हैण्डबिल, रिबन, हैंड बैंड आदि का भी वितरण किया गया.

बाइक रैली समाहरणालय परिसर से अम्बेडकर चौक, भी.आई.पी चौक, टॉवर चौक, पटेल चौक, हदहदया पूल, तिवारी चौक, देवघर कॉलेज, बरमसिया चौक होते हुए वापस समाहरणालय परिसर पहुंची.

बाईक रैली के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा लोगों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान की तिथि, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सी-विजिल एप्प का प्रयोग, बूथ एप्प, वोटर हेल्पलाईन एप्प आदि की जानकारी दी गई.

इस दौरान प्रशिक्षु आईएस द्वारा बाइक रैली को लेकर सभी पुलिस जवानों एवं स्वीप कोषांग के कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि इस प्रकार के रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान हेतु जागरूक करना है, ताकि वे मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्र पर जाएं और मतदान करें, साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें.

मतदान करना न सिर्फ हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारा कर्तव्य भी है. एक जागरूक मतदाता अपना मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए आवश्यक है कि हम अपने मताधिकार के महत्व को समझें और मतदान करें.

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी का यह प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न हो एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि आये, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि वे आगे आयें और मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. अतः आप सभी निश्चिन्त होकर अपने घरों से निकले व मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मतदाधिकार का प्रयोग करें.

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे प्रभारी पदाधिकारी, मीडिया-सह-हेल्पलाईन कोषांग-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग-सह-कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रीति कुमारी, नगर थाना प्रभारी एवं स्वीप कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

Next Post

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत : आनंद पाठक

Next Post
बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत : आनंद पाठक

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत : आनंद पाठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d