दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की उल्टी गिनती शुरु हो रही है अब उनके पास नया स्पॉन्सर भी मौजूद है. आईपीएल को इस बार ड्रीम11 स्पॉन्सर कर रहा इसका नया लोगो भी लॉन्च हो गया है.
ड्रीम11 के बतौर नए आईपीएल स्पॉन्सर बनने के बाद कई सवाल उठे कि ड्रीम11 में चीनी कंपनियों का पैसा लगा है, हालांकि फैन्टेसी लीग स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ने साफ किया है कि वो पूरी तरह से भारतीय ब्रांड है.
बताया जा रहा है ड्रीम 11 बीसीसीआई के बीच 222 करोड़ रुपये की डील हुई है. इस बीच कई बड़ी कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिली, लेकिन आखिर में ड्रीम 11 ने टाइटल स्पॉन्सर की जंग जीत ली है.
ड्रीम11 के प्रवक्ता ने बताया कि ड्रीम11 पूरी तरह से घर में बना भारतीय ब्रांड है इस बात को बताने में गर्व होता है कि ड्रीम11 का पूरा प्रोडक्ट तकनीक भारत में ही बनी है.
इसके अलावा एक प्रवक्ता ने कहा कि इसमें अधिकतर निवेशक भारतीय हैं चीनी मूल के जो निवेशक हैं उनका कंपनी में बहुत कम हिस्सा है.

