BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम हमारी एक-एक इंच जमीन को लेकर सजग, कोई इसे नहीं ले सकता: अमित शाह

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
अमित शाह ने कहा- अनुच्छेद 371 नहीं हटाएगी सरकार, फैलाया जा रहा है भ्रम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार देश की एक-एक इंच जमीन को बचाने के लिए पूरी तरह सजग है और कोई इस पर कब्जा नहीं कर सकता. शाह ने यह भी कहा कि सरकार चीन में लद्दाख के साथ गतिरोध को सुलझाने के लिए हरसंभव सैन्य और कूटनीतिक कदम उठा रही है.

क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है, इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि हम अपने एक-एक इंच भूभाग को लेकर चौकन्ने हैं, कोई इस पर कब्जा नहीं कर सकता। हमारे रक्षा बल और नेतृत्व देश की संप्रभुता और सीमा की रक्षा करने में सक्षम हैं. 

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में शाह ने विश्वास जताया कि राजग दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. गृह मंत्री ने कहा कि अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलेगी और भाजपा वहां सत्ता में आएगी.

उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हम पश्चिम बंगाल में मजबूती से लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर है और भाजपा जैसे राजनीतिक दलों को वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने का हर अधिकार है.

शाह ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार संविधान को ध्यान में रखते हुए और राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लेगी. जब शाह से पूछा गया कि बिहार में यदि भाजपा की सीटें जदयू से अधिक आती हैं, तो क्या पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी करेगी. इस पर उन्होंने कहा कि कोई अगर, मगर की बात नहीं है. नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हमने सार्वजनिक घोषणा की है और हम इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं.

https://bnnbharat.com/in-view-of-increasing-air-pollution/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस कुछ खास मित्रों की जेब भरने में लगी है सरकार: राहुल गांधी

Next Post

ओवैसी ने साधा निशाना, कहा- ‘अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी हिंसक मुहिम शुरू करेगा RSS’

Next Post
दिल्ली पुलिस पर हो FIR : असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने साधा निशाना, कहा- 'अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी हिंसक मुहिम शुरू करेगा RSS'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d