BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूरी दुनिया में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हम कृत संकल्पित हैं: अमित शाह

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
पूरी दुनिया में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हम कृत संकल्पित हैं: अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  दिल्ली में दो दिन का सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गुरुवार को बिम्सटेक देशों के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स जैसे संवेदनशील विषय पर इन दो दिनों में इन विषयों से सबंधित सभी पहलुओं पर आप सभी के बीच विचार विमर्श होगा और कुछ निर्णय भी लिए जाएंगे.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम दुनिया में कहीं से भी भारत में मादक पदार्थों को आने नहीं देंगे और भारत से कहीं जाने भी नहीं देंगे. पूरी दुनिया में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हम कृत संकल्पित हैं.

अमित शाह के संबोधन की मुख्य बातें

  • बिम्सटेक सम्मेलन में ‘नशे की तस्करी से मुकाबला’ पर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 15-64 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 4.5 फीसदी लोग नशे का इस्तेमाल करते हैं. दुनिया भर में 27 करोड़ लोग नशे का उपयोग करते हैं. यह चिंता की बात है कि यह आंकड़ा बढ़ रहा है.
  • शाह ने कहा कि भारत ने मादक पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. हमने देश में नारकोटिक्स कंट्रोल के प्रति सख्ती के लिए कई कदम उठाए हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यूएन और इंटरपोल के साथ भी अनेक कदम उठाए हैं. बिम्सटेक कॉन्फ्रेंस के साथ इस दिशा में ये एक नया कदम है.
  • पिछले पांच वर्षों में भारत में एक लाख 89 हजार से अधिक नशीले पदार्थों के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें दो लाख 31 हजार 481 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ड्रग तस्करी में शामिल 1,503 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
  • भारत सरकार ने नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने हेतु अंतराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित किया है. पिछले पांच वर्षों में भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार और रूस के साथ नियमित द्विपक्षीय वार्ताओं को भी आयोजित किया है.
  • अब तक हमने जिस नीति या सोच के साथ मादक पदार्थों का सामना किया है, अब इस नई परिस्तिथि में वो नीतियां सफल हो पाएंगी, ये जरूरी नहीं है. हम सबको मिलकर कुछ ऐसे नए विचार करने पड़ेंगे, जिससे हम इस परिस्थिति से निपट सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों की जानकारी सार्वजनिक करें: SC

Next Post

जनता दरबार में जल्द समस्या के समाधान हेतु लोगों ने लगाई गुहार

Next Post
जनता दरबार में जल्द समस्या के समाधान हेतु लोगों ने लगाई गुहार

जनता दरबार में जल्द समस्या के समाधान हेतु लोगों ने लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d