दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. वीडियो लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी मजदूरों से जुड़ी हुई खबरों का है. जिसमें लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के साथ हुए व्यवहार को दिखाया गया है.
ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, जब लाखों मजदूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की. कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाइयों की मदद की. यही सच है.
यह पहली बार नहीं है जब राहुल प्रवासी मजदूरों को लेकर इस तरह का कोई वीडियो या ट्वीट साझा किया हो. बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर हमला कर रहे हैं. मंगलवार को बिहार के सहरसा जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को डबल युवराज बताया था.

