दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के कच्छ आए. यहां से मोदी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन पर बयान दिया. उन्होंने कहा- ‘कृषि सुधारों की मांग सालों से उठ रही थी. किसान संगठन हमेशा से यही मांग कर रहे थे. आज देश ने ऐतिहासिक कदम उठाया तो विपक्ष के लोग किसानों को भ्रमित करने में जुट गए हैं. हम किसानों के हित के लिए 24 घंटे तैयार हैं. किसानों का हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है. वे हमारी प्राथमिकता में हैं.’
प्रधानमंत्री बोले- ‘मुझे भरोसा है कि किसानों के आशीर्वाद की ताकत से भ्रम फैलाने वालों, किसानों के कंधे से बंदूक चलाने वालों को जवाब मिलेगा. ऐसे लोग परास्त हो जाएंगे.’ मोदी ने कहा कि, गुजरात पहला ऐसा राज्य है जिसने किसानों के लिए नीतियां बनाईं.
किसानों के लिए अलग से नेटवर्क बनाया जा रहा है. उनके लिए नई लाइनें बनाई जा रही हैं. किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. अब कुछ लोग कृषि कानूनों को लेकर किसानों के साथ राजनीति कर रहे हैं, सुनिए..ये लोग किसानों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते. सरकार अच्छे कानून लाई है.’

