BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं: CM केजरीवाल

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज: सूत्र
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मिट्टी की वजह से काफी प्रदूषण होता है इसलिए मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए आज से ‘एंटी डस्ट कैंपेन’ शुरू कर रहे हैं.

सीएम ने कहा कि आज से हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं,आज से ‘युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध’ मुहिम शुरू कर रहे हैं. दिल्ली के अंदर जहां भी पराली होती है वहां पर दिल्ली सरकार घोल बनाकर छिड़काव कराएगी. दिल्ली सरकार पूसा संस्थान की निगरानी में घोल बनाने का काम शुरू कर रही है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ‘ग्रीन डेल्ही’ ऐप बनाई जा रही है, लोग इसका इस्तेमाल प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी हमें देने के लिए कर सकते हैं. धूल उत्सर्जन को कम करने के लिए निर्माणाधीन स्थलों के निरीक्षण, गड्ढों को भरने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण के खिलाफ एक अभियान शुरू करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर इस साल वायु प्रदूषण जानलेवा हो सकता है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान दिल्ली के सभी किसानों के खेतों में बायो डीकॉम्पोजर घोल छिड़का जाएगा. पराली के डंठल गल जाएंगे तो उन्हें जलाने की नौबत ही नहीं आएगी.

सड़कों पर उड़ने वाली धूल रोकने के लिए मैकेनिकल सफाई की जाएगी. प्रदूषण को रोकने के लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर एन्टी स्मॉग गन लगाई जाएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि विधेयक बिल पर लोगो को जागरूक करते सांसद- पंकज चौधरी

Next Post

राजद नेता हत्या मामला: तेजस्वी-तेजप्रताप पर केस दर्ज, पुलिस ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Next Post
राजद नेता हत्या मामला: तेजस्वी-तेजप्रताप पर केस दर्ज, पुलिस ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

राजद नेता हत्या मामला: तेजस्वी-तेजप्रताप पर केस दर्ज, पुलिस ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d