नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो संदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए भावुक अपील की है. प्रियंका गांधी ने वीडियो में कहा है कि कई दिनों से जो यूपी के प्रवासी मजदूर अलग-अलग प्रदेशों में फंसे हुए हैं, उनसे मैं बात कर रही हूं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने कहा, ‘मैंने राजस्थान दिल्ली, सूरत, इंदौर भोपाल, मुंबई और अन्य प्रदेशों में फंसे हुए लोगों से बात की. मजदूरी करने के लिए ये अलग-अलग शहरों में गए. लॉकडाउन हुआ, मजदूरी बंद हो गई, इसके बाद उनके घर का राशन भी खत्म हो गया.
अब छह-छह, आठ-आठ लोग एक ही कमरे में बंद हैं. राशन मिल नहीं रहा है, वो बहुत ही घबराए हुए हैं और किसी भी तरह से अपने गांव घर जाना चाहते हैं. अगर वो अपने घर लौटना चाहते हैं, तो हम उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते हैं.’

