BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीन कब आएगी हम वक्त तय नहीं कर सकते, कुछ लोग कर रहे राजनीतिः पीएम मोदी

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
हॉलीवुड से हरिद्वार तक योग पर ध्यान दे रहे लोग: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की. इस बैठक में कुल आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए, जिसमें दिल्ली, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अतिरिक्त बेड्स की मांग की गई, तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों से सतर्कता बरतने को कहा..

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया. पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका वक्त हम तय नहीं कर सकते हैं बल्कि ये वैज्ञानिकों के हाथ में है. पीएम मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है.

बैठक में शामिल नहीं हुए पंजाब के सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना संकट पर हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर शामिल नहीं हुए. इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में बताया कि राज्य में अब सौ फीसदी RT-PCR टेस्ट हो रहे हैं. इसके अलावा अभी नाइट कर्फ्यू, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मसलों पर भी एक्शन लिया जा रहा है.

पीएम से ममता की अपील- केंद्र जारी करे GST बकाया

कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीएसटी बकाये का मुद्दा उठाया है. ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि केंद्र सरकार को राज्यों का जीएसटी बकाये का पैसा जारी करना चाहिए.

वैक्सीन वितरण पर उद्धव ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि उन्होंने एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो राज्य में कोविड वैक्सीन के वितरण पर काम कर रही है. इसके अलावा वो सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला के संपर्क में भी बने हुए हैं.

अमित शाह बोले- यूरोप-US में भी बढ़े केस, सावधान रहना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन से हुई. अमित शाह ने कहा कि यूरोप-अमेरिका में फिर से मामले बढ़े हैं, ऐसे में हमें सावधान रहना होगा. अमित शाह ने राज्यों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को अनिवार्य करने पर जोर देने को कहा. अमित शाह के बाद स्वास्थ्य सचिव ने आगामी दिनों की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी.

दिल्ली सीएम ने की 1000 अतिरिक्त ICU बेड्स की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंगलवार को मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए और उन्होंने केंद्र सरकार से राजधानी में 1000 अतिरिक्त आईसीयू बेड्स की मांग की है. साथ ही दिल्ली सीएम ने पीएम मोदी से प्रदूषण के मसले पर दखल देने की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कौन है बेहतर T20 कप्तान… इस बात को लेकर भिड़े गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा

Next Post

खजाना खाली, नगरी अंधेर: जयंत सिन्हा

Next Post
खजाना खाली, नगरी अंधेर: जयंत सिन्हा

खजाना खाली, नगरी अंधेर: जयंत सिन्हा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d