BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमें नीतीश की बातों पर भरोसा नहीं है- तेजस्वी

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
हमें नीतीश की बातों पर भरोसा नहीं है- तेजस्वी

हमें नीतीश की बातों पर भरोसा नहीं है- तेजस्वी

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार(पटना): बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन उठापटक और चौंकाने वाला रहा. विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के चैंबर में तेजस्वी यादव की राजनीतिक मुलाकात ने बिहार की राजनीति में उठापटक मचा दी है.

इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं तो वहीं इस मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव भी चर्चा में छाए हुए हैं.

बजट सत्र के दौरान एनआरसी- एनपीआर (NRC-NPR) पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को समझाया कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं?

पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर अविश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आपकी बातों पर भरोसा नहीं है. इस क्रम में तेजस्वी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू और राजद के बीच हुए गठबंधन और उसके बाद भाजपा के साथ चले जाने की घटना की चर्चा की.

इसके बाद नीतीश ने तेजस्वी से कहा कि ‘आपको तो कुछ भी नहीं बोलना चाहिए. इन बातों की चर्चा का अधिकार आपके पिताजी (लालू प्रसाद) को है.’ मुख्यमंत्री ने फिर प्यार से उन्हें बैठने को कह दिया – ‘बैठिए. बैठो.’ तेजस्वी ने भी उनका सम्मान किया और चुपचाप बैठ गए. सभी लोग देख रहे थे, किसी को ये बात अच्छी लगी तो किसी को नहीं भायी. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने लालू का नाम क्या लिया? लालू यादव की चर्चा भी हो रही.

नीतीश से तेजस्वी की मुलाकात भी चर्चा में आ गई है. मुख्यमंत्री बजट भाषण सुनने के लिए सदन में जाने ही वाले थे कि उसी वक्त राजद नेता ललित यादव पहुंचे और मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास जाकर यह कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनसे मिलने आना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री की सहमति के तुरंत बाद तेजस्वी वहां पहुंच गए. साथ में अब्दुल बारी सिद्दीकी और विजय प्रकाश भी थे। तेजस्वी और मुख्यमंत्री अंदर कमरे में चले गए. नेता प्रतिपक्ष ने वहां अब्दुल बारी सिद्दीकी को भी बुला लिया. पांच मिनट की चर्चा के बाद तेजस्वी वहां से निकल गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडिविजुअल टैक्स देने में धौनी अव्वल, कॉरपोरेट सेक्टर में CCL अव्वल

Next Post

शांति की मांग के लिए कांग्रेस नेता दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च

Next Post
शांति की मांग के लिए कांग्रेस नेता दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च

शांति की मांग के लिए कांग्रेस नेता दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d