BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

Share on FacebookShare on Twitter

तेहरान: ईरान ने कोरोना वायरस से लड़ने में मदद पर अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है. ईरान के विदेशमंत्री जावेद ज़रीफ ने ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है. विदेश मंत्री जावेद ज़रीफ ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘ईरान मानव और प्राकृतिक संपदा से भरापूरा है. हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं है. वो ट्रंप, जो ऐसे स्रोतों से वेंटिलेटर्स खरीदने को मजबूर हैं, जिनपर उन्होंने खुद प्रतिबंध लगाए हैं. हम उनसे सिर्फ इतना चाहते हैं कि वो ईरान पर तेल और दूसरी चीजों को बेचने पर लगाया प्रतिबंध हटा लें ताकि हम जरूरत का सामान खरीद सकें और उसकी रकम चुका पाएं.’

ईरान बुरी तरह से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार तक वायरस संक्रमण के 62 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस की चपेट में आकर 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान के एक अधिकारी ने बताया है कि संक्रमण के मामले सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक हो सकते हैं.

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियुंश जहांपुर ने बताया है कि वायरस संक्रमण की वजह से पिछली रात 133 लोगों ने दम तोड़ दिया. ईरान में मौत का आधिकारिक आंकड़ा 3,872 का है. कहा जा रहा है करीब 4 हजार मरीज गंभीर तौर पर बीमार हैं. संक्रमण के 2,089 नए मामले सामने आए हैं.

Also Read This: ट्रैफिक पुलिस के ASI में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि 

ईरान पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखे हैं, जिसकी वजह से कई देशों के साथ उसके व्यावसायिक रिश्तों पर असर पड़ा है. कोरोना वायरस से लड़ने में ईरान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ईरान के विदेश मंत्री इसको लेकर अमेरिका पर हमले करते रहे हैं. इसके पहले बीते गुरुवार को भी उन्होंने ट्रंप को निशाने पर लिया था.

एक ट्वीट में जावेद ज़रीफ ने कहा था कि ‘तेहरान का कोई दुश्मन नहीं है, उसके सिर्फ दोस्त हैं. अमेरिका की तरह किसी के भी लाखों दुश्मन नहीं हैं, जो झूठ बोलता है, धोखे देता है और हत्याएं करवाता है. ईरान सिर्फ अपनी आत्मरक्षा में कार्रवाई करता है. ईरान किसी के खिलाफ जंग नहीं छेड़ता, लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें सबक जरूर सिखाता है.’

ईरान और अमेरिका के रिश्तों में उस वक्त से ही तनाव है, जब अमेरिका ने अपने ड्रोन हमले में ईरान के कुद्स फोर्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी को मार गिराया था. इराक में हुए इस अमेरिकी ड्रोन हमले के जवाब में ईरान ने भी इराक के अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाते हुए रॉकेट से हमले किए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी महान और बहुत अच्छे नेता हैं: ट्रंप

Next Post

24 घंटे में 2000 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार

Next Post
24 घंटे में 2000 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार

24 घंटे में 2000 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d