BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से : माहिरा खान

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in समाचार
मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से : माहिरा खान
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  अभिनेत्री माहिरा खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू को दौरान माहिरा ने सलीम करीम के बारे में बातचीत की. पिछले लंबे वक्त से माहिरा और सलीम के डेट करने के खबरें सामने आ रही हैं. आपको बता दें की  शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री है माहिरा खान.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एंकर ने माहिरा खान से बातचीत के दौरान कहा कि अब आपको प्यार हो चुका है जिनका नाम सलीम है. इस पर माहिरा ने बात टालते हुए कहा प्लीज मोहब्बत पर बात मत करें, मुझे डर लगता है.

जब एंकर ने माहिरा से पूछा कि ‘प्यार कब और कैसे हुआ ये नहीं पूछेंगे, मगर जब आप उनको देखती हैं तो आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है?’ इस पर माहिरा ने जवाब देते कहा, ‘मेरे ड्रामा शो हमसफर में एक लाइन थी, जो मुझे बहुत पसंद है. जहां अशर खीरत से कहता है, पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले मिली हो. मुझे भी यही लगता है. मुझे नहीं पता मैंने क्या किया, मगर मैंने कुछ तो किया है जिसके बदले मुझे सलीम मिले.’

बता दें कि माहिरा खान ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर अली अक्सारी से लव मैरिज की थी. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका और साल 2015 में ये शादी टूट गई. माहिरा का अब 11 साल का एक बेटा भी है. पिछले कुछ दिनों माहिरा और सलीम के अफेयर की खबरें पाकिस्तान में खूब चर्चा में हैं.

माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी. साल 2011 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म बोल में काम किया था. इसके बाद माहिरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया और वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. साल 2017 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रईस में काम किया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर आर स्वैन बने जम्मू-कश्मीर में सीआईडी के नए प्रमुख

Next Post

WhatsApp Payment फीचर लॉन्च, जल्द होगा ‘फेसबुक पे’ उपलब्ध

Next Post
WhatsApp Payment फीचर लॉन्च, जल्द होगा ‘फेसबुक पे’ उपलब्ध

WhatsApp Payment फीचर लॉन्च, जल्द होगा 'फेसबुक पे' उपलब्ध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d