BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमें कोरोना का भय नहीं, न खुद की चिंता है और न परिवार की

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in समाचार
हमें कोरोना का भय नहीं, न खुद की चिंता है और न परिवार की
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रशासन अपना काम करें हम अपना

  • प्रशासन का आदेश ठेंगे पर

सुरूर रजा,

रांची: झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है लेकिन राजधानीवासियों को इसका कतई डर नहीं है. आम दिनों तरह बाहर घूम रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही न हो. लोग न मास्क ही पहन रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. शहर की गलियां आम दिनों की तरह भीड़ से पटी हुई हैं. शहरवासियों की हरकतों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कोरोना का भय अब नहीं है. उन्हें ना अपनी जान की परवाह है ना ही दूसरों की और तो और अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं. शहरवासियों की स्थिति काफी चौंकाने वाली है, क्योंकि ना तो वह मास्क ही पहन रहे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. साथ ही ग्लब्स भी नदारद है.

सबक नहीं ले रहे हैं लोग

हालात बिगड़ जाने के बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं. कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. लोग गलियों में भी आम दिनों की तरह जुटे हैं और ना तो वह सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे हैं ना ही मास्क पहनते है.

बाजारों की स्थिति और भी बुरी है यहां तक कि सब्जी बेचने वाले लोग भी किसी सरकारी गाइडलाइन का पालन कर रहे है.

प्रशासन लगातार कर रही है आग्रह

प्रशासन लगातार लोगों को कोरोनावायरस के बचाव के लिए सचेत कर रही है परंतु इसके बावजूद भी पब्लिक है कि मानती नहीं.  झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार को राजधानी रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. शहर में 20 स्थानों पर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया था.

क्या कहते हैं लोग:

शहरवासियों का यह साफ तौर से कहना है कि हम हमेशा मास्क लगाकर तो नहीं घूम सकते, निरंतर रूप से मस्क लगाने से दम घुटने लगता है जिससे और बीमारी होने का डर रहता है.

कुछ लोगों ने साफतौर से कहा कि जिस तरह कोरोनावायरस लगातार बढ़ रहा है हमें सरकार की गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए और हर एहतियात बरतनी चाहिए क्योंकि इससे हमारी सुरक्षा है फिर भी अगर लोग नहीं मान रहे तो स्थिति आगे और भी भयावह हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

165 साल बाद ऐसा संयोग, पितृपक्ष के 1 महीने बाद आएगी नवरात्र

Next Post

Corona Update Jharkhand: 1266 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या बढ़कर 25333 हुई

Next Post
BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207

Corona Update Jharkhand: 1266 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या बढ़कर 25333 हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d