BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारे पास वैक्सीन का सिर्फ तीन दिन का स्टॉक: स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
यूपी में आज सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में चल रहे कोरोना टीकारण के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान सामने आया है. टोपे ने आज कहा कि प्रदेश में वैक्सीन पर्याप्त डोज नहीं है, लोगों को वैक्सीन की कमी के चलते वापस करना पड़ रहा है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से मांग की है कि 20 से 40 साल उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाने की इजाजत दी जाए.

राजेश टोपे ने कहा, “अभी हमारे पास 14 लाख वैक्सीन डोज हैं जो तीन दिन में खत्म हो जाएंगे. हमने प्रति सप्ताह 40 लाख वैक्सीन की मांग की है. हम यह नहीं कह रहे कि केंद्र हमें वैक्सीन नहीं दे रहा लेकिन वैक्सीन की डिलीवरी बहुत स्लो है.”

कोरोना से जंग को लेकर राज्य की तैयारियों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ”हम पुणे, मुंबई, नासिक और राज्य के दूसरे हिस्सों में बेड बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. रोजोना 12 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है और सात टन की खपत हो रही है.

हमने मांग की है कि में पास के राज्यों से मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए. अगर जरूरत पड़ी तो हम उन उद्योगों को बंद कर देंगे जो ऑक्सीजन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित नहीं होने देंगे.”

राजेश टोपे ने कहा, ”महाराष्ट्र में वैक्सीन बर्बाद होने की दर तीन प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से आधी है, राष्ट्रीय औसत छह प्रतिशत है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिवर की प्रति डोज कीमत 1100 से 1400 के बीच है. हमें बड़ी मात्रा में रेमडेसिवर दवा भी चाहिए, राज्य में कोरोना इस दवा की 50 हजार डोज की खपत है.”

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 31,13,354 हो गए. इसके साथ ही महामारी से 297 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 56,330 पर पहुंच गई.

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. राज्य में अभी कोविड-19 के 4,72,283 मरीज उपचाराधीन हैं. विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक 25,83,331 मरीज ठीक हो चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में कोरोना की धमक, 30 कैदी कोरोना पॉजिटिव

Next Post

कचरा भरेगा अब जेब, खुला एक अनोखा ‘कचरा बैंक’, प्लास्टिक देने पर मिलेंगे पैसे…

Next Post
कचरा भरेगा अब जेब, खुला एक अनोखा ‘कचरा बैंक’, प्लास्टिक देने पर मिलेंगे पैसे…

कचरा भरेगा अब जेब, खुला एक अनोखा 'कचरा बैंक', प्लास्टिक देने पर मिलेंगे पैसे...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d